
ट्रैवल डेस्क। इस दुनिया का हर देश किसी न किसी चीज के लिए फेमस है। कहीं सबसे बड़ा वॉटरफॉल है तो कहीं सबसे बड़ी पर्वत श्रंखला। कोई देश अपने शानदार खाने के लिए जाना जाता है तो कोई खूबसूरत नजारों के लिए। ठंड के वक्त दुनिया के हर कोने में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। टूरिस्ट पहाड़ों से लेकर बीच तक देखना पसंद करते हैं हालांकि आज हम आपको इससे इतर दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत झीलों के बारे में बताएंगे। जिसे देखकर आप भी आंखों पर विश्वास नहीं कर पायेंगे।
रूस स्थित लेक बैकाल को साइबेरिया का मोता का कहा जाता है। ये दुनिया की सबसे गहरी झील है। रूस में कड़ाके की ठंड पड़ती है जिस वजह से ये झील 3-4 हजार महीने तक जमी रहती है। यहां पर लोग ठंड में स्केटिंग का मजा उठाते हैं। आप भी इसे देखने जा सकते हैं।
कनाडा पहाड़ी इलाका है। जहां पर कड़ाके की सर्दी पड़ती है। अल्बर्टा नामक शहर में स्थित ये झील सर्दियों में चट्टान से जम जाती है। ये झील पहाड़ों और जंगलों से घिरी हुई है। जिस वजह ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। यहां पर आइस स्केटिंग का मजा ले सकते हैं।
ग्रीस की ब्लू केव नेचर की खूबसूरती का अद्भुत नमूना है। ये जगह बिल्कुल नीले पानी के लिए जानी जाती है। ठंड में यहां क्रिस्टल-क्लियर पानी जम जाता है।
ग्वाटेमाला स्थित लेक एटिटलान दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। यह झील तीन ज्वालामुखी – सैन पेड्रो, एटिटलान, और टोलिमान – से घिरी हुई है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।
2024 में कजाकिस्तान खूब पॉपुलर हुआ है। ये देश शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां पर कायंडी लेक स्थित है। जो सर्दियों में जमे हुए बादल से लगती है। यहां से आप ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के साथ प्रकृति का शानदार नजारा देख सकते हैं।
फिनलैंड स्थित लेक पेजेन 119 किमी तक फैली है। यह घने जंगलों से घिरी है। सर्दियों में यह झील बर्फ से ढकी एक स्वर्ग जैसी लगती है।
न्यूजीलैंड नेचुरल ब्यूटी का खजाना है। यहां पर स्थित ब्लू लेक दुनिया की सबसे साफ झील है। यह झील साल के 12 महीनों ठंडी रहती है। आप भी भीड़भाड़ से दूर वक्त बिताना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।
भारतवासी हैं तो लद्दाख स्थित पैंगोंग झील के बारे में जानते होंगे। ये झील अक्सर रंग बदलती है। सूरज की रोशनी में झील का रंग गहरा नीला होता है तो दोपहर में फिरोजी और शाम के वक्त ये हरे में बदल जाती है।
सिक्किम भारत के खूबसूरत राज्यों में स्थित है। यहां पर मौजूद गुरुडोंगमार झील दुनिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। यहां पर बिल्कुल साफ पानी और अनोखी खूबसूरती देख सकते हैं.
भारत के सिक्किम राज्य में स्थित त्सोमगो झील ग्लेश्यिर से पिघलकर बनी है। आप पहाड़ों के साथ कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। ये जगह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बिजी लाइफ से ब्रेक लेकर नेचर के साथ वक्त बिताना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- तस्वीरें भी लगेंगी झूठी ! देखें उत्तराखंड के इस खूब हिल स्टेशन की खूबसूरती
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.