
बहुत से लोग अपने ऑफिस ऑफिस डेस्क को बहुत साफ-सफाई और खूबसूरती से सजाते हैं। कहा जाता है कि यदि आप अपने का करने वाले जगह को साफ-सुथरा रखते हैं, तो इसका असर आपके काम के ऊपर पड़ता है। बता दें कि ऑफिस डेस्क को सजाने के लिए पेड़ पौधे भी रखते हैं। बता दें कि ऑफिस डेस्क पर सभी पेड़ पौधे नहीं रखे जाते, वास्तु शास्त्र में इसे लेकर विशेष नियम है, जिसके तहत ही डेस्क पर पौधे रखे जाते हैं। चलिए इस लेख में इन पौधों के बारे में जानेंगे कि कौन सा पौधा डेस्क पर रखना नहीं चाहिए, ताकि उसका असर आपके तरक्की पर न पड़े।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा धार्मिक और पवित्रता का प्रतीक है। इसे घर के मंदिर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। लेकिन ऑफिस टेबल पर तुलसी रखना अनुचित माना जाता है क्योंकि यह कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा को बाधित कर सकता है और तुलसी की देखभाल ऑफिस में सही ढंग से नहीं हो पाती।
इसे भी पढ़ें: Plants Vastu Tips: घर में किस दिशा में रखें पेड़-पौधे? जानें पंकित गोयल से!
कैक्टस और अन्य कांटेदार और नुकीले पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। ऑफिस टेबल पर कैक्टस रखने से तनाव और मनमुटाव की संभावना बढ़ सकती है। यह तरक्की और ऑफिस के संबंधों में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है।
हालांकि बांस का पौधा आमतौर पर शुभ माना जाता है, लेकिन इसे ऑफिस टेबल पर रखना गलत हो सकता है। यदि यह पौधा गलत दिशा में रखा जाए, तो यह नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और धन हानि या करियर में रुकावटें पैदा कर सकता है।
ऐलोवेरा स्वास्थ्य और सुंदरता के लिए उपयोगी है, लेकिन इसे ऑफिस टेबल पर रखना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार, ऐलोवेरा के पत्ते में मौजूद कांटा नकारात्मक ऊर्जा खींचता है और कामकाज में एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है। इसलिए एलोवेरा के पौधे को भी ऑफिस डेस्क में नहीं रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: How Make Our Entrance Positive: घर के मुख्य द्वार को पॉजिटिव कैसे बनाएं?
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.