
ट्रैवल डेस्क। 2024 जैसे-जैसे खत्म होने की कगार पर पहुंच रहा है वैसे-वैसे कई आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है। जहां बताया गया है कि 2024 में भारत में 80% से ज्यादा लोगों ने दुनिया के किन 10 जगह के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया। बता दें, इन स्थानों में भारत की भी कई जगह का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में भारतीयों ने ऐसी 10 डेस्टिनेशन को चुना है जो भारत और दूसरे देशों में है और यह सोशल मीडिया से लेकर लो बजट ट्रिप के लिए पॉपुलर है।
2024 में इंडियन टूरिस्ट ने सबसे ज्यादा गूगल सर्च अजरबैजान को किया यह देश अपनी आधुनिक वास्तुकला और प्राचीन संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां पर आप कई एक्टिव ज्वालानमुखी, एडवेंचर लाइफ और इतिहास को देख सकते हैं। इसके अलावा भारतीय टूरिस्ट के लिए इस देश की वीजा प्रक्रिया भी काफी सरल है। यह देश बहुत ज्यादा किफायती है।
देवताओं के द्वीप के नाम से मशहूर बाली 2024 में भारतीय टूरिस्ट द्वारा सर्च किया गया दूसरा डेस्टिनेशन है। यहां पर आपको नेचुरल ब्यूटी के अलावा समुद्र बीच, मंदिर जैसे कई जगह मिलेंगे। न्यूली वे़ड बाली को पॉपुलर हनीमून डेस्टिनेशन मानते हैं।
इंटरनेशनल ट्रिप्स के अलावा भारतीयों ने अपने देश की खूबसूरती को भी जमकर सराहा। गूगल पर तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च हिमाचल प्रदेश का मनाली किया गया। यह जगह अपनी बर्फ की ढकी पहाड़ियों सोलंग ट्रैकिंग और पुराने मनाली कैफे के लिए जानी जाती है।
चौथे नंबर पर हैरान करने वाला डेस्टिनेशन कजाकिस्तान रहा। भारतीयों ने इसे जमकर सर्च किया। यह जगह अपनी प्रकृति सुंदरता अल्माटी जैसे शहर और ट्रेडिशनल फूड के लिए जानी जाती है। यहां पर भारतीय 14 दिन तक वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा इस देश में पहुंचना भी काफी सस्ता है।
जयपुर हमेशा टॉप डेस्टिनेशन में रहती है। इस बार भी भारतीयों ने जयपुर के बारे में जमकर सर्च किया। पिंक सिटी नाम से मशहूर यह शहर इतिहास का खजाना है। यहां पर आप सिटी पैलेस, हवा महल और आमेर किले जैसे कई जगहों का दीदार कर सकते हैं।
यूरोप और एशिया के मिलन बिंदु पर स्थित जॉर्जिया 2024 में भारतीयों की छठवीं पसंद रहा जिसे सर्च किया गया। जॉर्जिया की रंगीन गलियां अंगूर की खेती और कॉपशहेश माउंटेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा। वहीं, भारतीय टूरिस्ट के लिए जॉर्जिया पहुंचना ज्यादा मुश्किल नहीं है। यहां का वीजा भी काफी आसानी से मिल जाता है जिस वजह से इस लोकप्रियता मिली।
इस्लामिक कंट्री मलेशिया 2024 में भारतीयों को खूब पसंद आया और इसके बारे में गूगल में जबरदस्त सर्च भी किया गया। यहां पर आप कई खूबसूरत बीच नाइट, कलर ट्विन टॉवर्स जैसी जगहों को निहार सकते हैं। यह काफी बजट फ्रेंडली कंट्री है।
2024 जनवरी में श्री राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी जिसके बाद से अयोध्या आध्यात्मिक केंद्र बन गया और लोगों ने 2024 में इसके बारे में जमकर सर्च किया।
ठंड का नाम आते कश्मीर का नाम जरुर लिया जाता है। भारत के स्वीटजरलैंड ने लिस्ट में नवां स्थान हासिल किया है। यहां पर गुलमर्ग की बर्फीली वादियां, डल झील और पहलगाम जैसी जगह है जो स्वर्ग का नजारा देती है।
आखिर नंबर पर साउथ गोवा का नाम आता है। जिसने दसवां स्थान हासिल किया है। यह अपने खूबसूरत नजारो और शांत वातावरण के लिए जाना जाता हैष अगर आप यहां आते हैं तो नेचर्स के बीच स्थित रेस्टोरेंट का मजा उठाना ना भूले।
ये भी पढ़ें- जंगलों के बीच मनाएं हनीमून ! कैटरीना-विक्की का फेवरेट ये खूबसूबरत डेस्टिनेशन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.