
Eyes Makeup For Bride: दुल्हन का लुक तब और खिल उठाता है, जब उसके आंखों पर काजल और ग्लिटर की परत चढ़ी हो। आइज मेकअप चेहरे को डिफाइन करता है। एक्सप्रेशन को उभारता है। इसलिए पार्लर में जब आप जाती है, तो आंखों पर ज्यादा फोकस मेकअप आर्टिस्ट करते हैं। अगर आप भी इस बार दुल्हन बनने जा रही हैं, और बेहतरीन आइज मेकअप की तलाश में हैं, तो यहां पर हम कुछ मेकअप लुक दिखा रहे हैं, जिसे आप अपने लिए चुनकर एक खूबसूरत दुल्हन बन सकती हैं।
गोल्डन स्मोकी आइज ब्राइडल मेकअप आक सबसे क्लासिक और रॉयल स्टाइल है। ये आंखों पर ऐसी चमक लाता है कि पूरा लुक ही निखर उठता है। मैरुन, रेड, गोल्डन आउटफिट के साथ गोल्डन स्मोकी आइज परफेक्ट लगता है। इस आइज मेकअप में गोल्डन शिमर से आइज को डिफाइन किया जाता है। फिर साइड से हल्का डार्क ब्राउन या स्मोकी टच दिया जाता है।
अगर आपको एक मिनिमल लेकिन क्लासिक आइज मेकअप चाहिए, तो कोहल- रिम्ड आइज मेकअप चुन सकीत हैं। गहरा काजल और स्मज्ड अपर एंड लोअर लैश लगाया जाता है। मैरुन या फिर रेड लहंगा के साथ आप इसे ट्राई कर सकती हैं
अगर आप वेडिंग या रिसेप्शन के लिए पिंक लहंगा चुन रही हैं, तो इसके साथ रोज पिंक ग्लैम आइज मेकअप कराएं। पिंक शैडो और सिल्वर हाइलाइट के साथ आंखों का मेकअप किया जाता है। यह हर स्किन टोन पर खिलता है।
शार्प, डिफाइन और मॉडर्न लुक चाहने वाली दुल्हनों के लिए कट क्रीज ब्राइटल आइज परफेक्ट ऑप्शन है। इससे आंखें बड़ी और उभरी हुई लगती हैं। किसी भी रंग के आउटफिट के साथ यह आइज मेकअप खूबसूरत लगता है।
और पढ़ें: Almond Nail Art: दुल्हन के हाथों को दें रॉयल लुक, ट्राई करें ट्रेंडी नेल
ब्रॉन्ज ग्लोइंग आइज भी ब्राइडल को खूब भआता है। ब्रॉन्ज शैडो और न्यूड या ब्राउन स्मोकी फ्लेवर देकर आंखों को डिफाइन किया जाता है। यह मेकअप भी किसी स्किन टोन ब्राइडल पर सुंदर लगता है।
इसे भी पढ़ें: 45+ में दिखेंगी चटक हसीना, चुनें विद्या बालन सी क्लासी साड़ी