December Travel: दो दिन की छुट्टी में घूम लेंगे ये देश, खूबसूरती+ नेचर में अव्वल

Published : Nov 26, 2024, 06:54 PM IST
small country

सार

दुनिया के पांच सबसे छोटे देश जो सिर्फ दो दिन में देखे जा सकते हैं, जिनकी खूबसूरती बड़ी-बड़ी जगहों को मात देती है। वेटिकन सिटी, मोनाको, सैन मैरीनो, तुवालु और लिकटेंस्टीन की अनोखी यात्रा पर जाएं। 

ट्रैवल डेस्क। जब बात घूमने की आती है तो भारत के पड़ोसी राज्यों के साथ यूरोप घूमना पसंद करते हैं लेकिन कई लोगों ट्रिप पर तो जाना चाहते हैं लेकिन उनकी सबसे दुश्मन छुट्टी होती है। ऐसे में आप भी भारत के हिल स्टेशन घूमके बोर हो गए हैं तो वक्त आ गया है कि कुछ अलग एक्सप्लोर किया जाये। दरअसल, आज हम आपको दुनिया के पांच उन 5 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे केवल घूमने के लिए 2 दिन बहुत है। इतना ही नहीं, इनकी खूबसूरती बड़े-बड़े देशों को मात देती है। तो चलिए जानते हैं। उनके बारे में-

1) वेटिकन सिटी

वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। जो केवल 44 हेक्टेयर में फैला है। ये जगह कैथोलिक धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बेहद खास है। यहां आने के कई लिए कई नियम फॉलो करने पड़ते हैं। जिसमें महिलाओं के लिए ड्रेसिंग कोड भी शामिल है। अगर आप आध्यात्म के साथ इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां आ सकते हैं। वेटिकन सीटी में घूमने के लिए दुनिया के सबसे बड़े चर्चों में से एक सेंट पीटर बेसिलिका के साथ, वेटिकन म्यूजियम माइकल एंजेलो की प्रसिद्ध छत पेंटिंग शामिल है। पहले दिन आप वेटिकन म्यूजियम और सिस्टिन चैपल घूमें। जबकि दूसरे दिन सेंट पीटर बेसिलिका की भव्यता देखें और वेटिकन गार्डन के साथ ट्रिप एंड करें।

2) मोनाको

वेटिकिन सिटी अलावा मोनाको भी दुनिया के सबसे छोटे देशों में शुमार है जो केवल 2.5 किलोमीटर में फैला है। अगर आप नेचुरल ब्यूटी के बीच समंदर का नजारा देखना चाहते हैं तो मोनाको विजिट करें। ये जगह थोड़ी लग्जीरियस है। यूं कहें की अमीर लोगों की पसंदीदाहै। यहां पर लक्जरी कैसीनो, महंगे शॉपिंग सेंटर और लग्जरी नाइट लाइफ है। इसके अलावा आप कैसीनों में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां आ सकते हैं। वैलेटा में घूमें, ग्रांड हार्बर और सेंट जॉन को-कैथेड्रल का लुत्फ उठये। इसके बाद आप ब्लू लैगून की सैर करें, जहां आप साफ समुद्र में आराम कर सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

3) सैन मैरीनो

सैन मैरीनो,दुनिया के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक है। जो 61 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। खास बात है ये कि देश एक पहाड़ पर स्थित है। जहां से समंदर के शानदार और दिलकश नजारें दिखते हैं। सैन मैरीनों में गुआइटा टॉवर प्रसिद्ध जगह है। इसके अलावा आप स्ट्रीट फूड, क्लब्स और कई फोर्ट्स को विजिट कर सकते हैं। सैन मैरीनो जानें पर पहाड़ों पर ट्रेडिशनल कूजीन खाना बिल्कुल न भूलें।

4) तुवालु

तुवालु एक द्वीप देश है जो 26 किलोमीटर में फैला है। ये देश छोटे-छोटे 9 द्वीपों से मिलकर बना है। आप बीच लवर हैं तो इस जगह जरूर जाना चाहिए। यहां पर दुनिया भर में फेमस मूंगा केव्स हैं। पहले दिन आप कैपिटल फुनाफुटी में रेस्ट करें और बीच में स्नॉर्कलिंग का मजा उठाये। जिसके बाद अन्य द्वीपों जैसे नानुमेआ का दीदार करें।

5) लिकटेंस्टीन

शायद ही पहले किसी ने इस जगह का नाम सुना हो। ये देश स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच स्थित है जो 160 किलोमीट में फैला है। आप यूरोपियन हिस्ट्री को पास से जानना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। यही पर मध्य कालीन के कई महल और केस्टल स्थित है। जो शानदार नजारें देते हैं। इसके अलावा खास बात ये है कि इस देश के लोग गांव का जीवन जीते हैं लेकिन काम मॉर्डन करते हैं। पहाड़, बहते झरने और हरियाली देख आप हैरान रह जाएगे। ये जगह यूरोप का छुपा रत्न है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

ये भी पढ़ें- December Travel: लग्जरी एक्सपीरियंस के लिए उदयपुर नहीं घूमें हैदराबाद के 5 होटल

PREV

Recommended Stories

प्रोफेशनल मेकअप फिनिश सा फील! लिप लाइनर के 6 ट्रिक से मिलेगा ग्लैम लुक
National Youth Day 2026 Wishes: खुद पर विश्वास करो... यहां से भेजें राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं