
लाइफस्टाइल डेस्क. भारत के कई जगहों पर अभी चिपचिपी गर्मी पड़ रही हैं। लोग पसीने से तर-बतर बेहाल और बेचैन हो रहे हैं। अगर आपका भी हाल कुछ ऐसा है तो हम आपको यहां पर कुछ जगहों पर घूमने की सलाह देने जा रहे हैं जहां जाकर आप तन और मन दोनों को ठंडक दे सकते हैं। यहां पर आप खुद के साथ या फैमिली के साथ खुशनुमा पल गुजार सकते हैं।
1. मनाली, हिमाचल प्रदेश
मनाली, हिमाचल प्रदेश का एक फेमस हिल स्टेशन हैं जो अपने बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी-भरी घाटियों और रोमांचक एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। गर्मी के मौसम में यहां का टेंपरेचर कम होता है। इसलिए आप यहां पर भी इस मौसम में घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप रोहतांग पास, सोलंग वैली, हडिम्बा देवी मंदिर, वशिष्ठ कुंड जैसे जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां जाने का सुंदर मौसम मई-जुलाई तक रहता है।
2. लेह-लद्दाख, जम्मू और कश्मीर
लेह-लद्दाख प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर्स एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। यहां के पहाड़ी रास्ते, शांत झीलें और बौद्ध मठ इस स्थान को अद्भूत बनाते हैं। यहां का मौसम हमेशा कूल रहता है। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ आप यहां पर पांगोंग झील, खार्दुंग ला पास, लेह पैलेस, थिकसे मठ को घूम सकते हैं। यहां आने का सबसे अच्छा वक्त जून से सितंबर होता है।
3. नैनीताल, उत्तराखंड
नैनीताल, अपनी नैनी झील और चारों ओर के पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यह एक फेमस हिल स्टेशन हैं। यहां पर आप बोटिंग, ट्रेकिंग और नेचर की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। गर्मियों में नैनीताल का मौसम बहुत ही मनमोहक होता है। नैनीताल में आप नैनी झील, नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, नैनीताल चिड़ियाघर घूम सकते हैं। यहां आने का सबसे सही वक्त मार्च से जून होता है।
4. औली, उत्तराखंड
औली एक छोटा लेकिन खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी बर्फ से ढकी ढलानों और स्कीइंग के लिए फेमस है। गर्मियों में यहां का मौसम ठंडा और सुखद होता है, जिससे यह स्थान परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए आदर्श है।औली स्कीइंग, औली झील, गुरसो बुग्याल और त्रिशूल पर्वत आप घूम सकते हैं। यहां आने का बेहतरीन वक्त अप्रैल से जून होता है।
5. शिलॉन्ग, मेघालय
शिलॉन्ग को 'पूर्व का स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है। यह स्थान अपनी हरियाली, झरनों और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है। गर्मियों में शिलॉन्ग का मौसम ठंडा और ताजगी भरा होता है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। शिलॉन्ग में आप एलिफेंट फॉल्स, शिलॉन्ग पीक, उमियाम झील, डॉन बॉस्को म्यूजिम घूम सकते हैं। यहां पर आप मार्च से जून के बीच आ सकते हैं।
और पढ़ें:
8 Travel Tips काम करेंगी आसान, चिपचिप गर्मी में ऐसे प्लान करें Holiday
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.