भारत में ट्रेन से सफर करने का एक अलग जादू! ये 6 यात्राएं करेंगी मंत्रमुग्ध

Published : Sep 29, 2024, 05:17 PM IST
train

सार

क्या आप स्विट्ज़रलैंड की रेल यात्राओं से ज्यादा रोमांचक और खूबसूरत ट्रेन यात्राएं ढूँढ रहे हैं? भारत में आपको ऐसे कई रेल मार्ग मिलेंगे जिसे आप ताउम्र याद रखेंगे,तो चलिए जानते हैं उनके बारे में। 

ट्रेवल डेस्क। भारत में ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। लोकल से लेकर दूर-दूर तक करोड़ों यात्री ट्रेन को अपनी पहली पसंद मानते हैं। आपने भी ट्रेन की सवारी तो जरूर करी होगा लेकिन आज हम आपको उन ट्रेन जर्नी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें एक्सपीरियंस करने के बाद आप स्विट्जरलैंड जाना भूल जाएंगे। जहां आप नेचुरल ब्यूटी के साथ एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं तो चलिए आपको बिना देरी के उन यात्राओं के बारे में भी बता देते हैं। जो सोचने पर मजबूर कर देंगी।

1) हिमालयन क्वीन कालका-शिमला रेल यात्रा

पहाड़ों के बीच यात्रा हमेशा खास होती है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो कालका-शिमला रेल यात्रा लाइफ में एक बार जरूर करें। ये यात्रा 102 सुरंगों और 82 से ज़्यादा पुलों से गुजरतीहै। जहां आप पहाड़, झरने, नदियों, झीलों का अनूठा संगम देख सकते हैं।

2) भारतीय महाराजा डेक्कन ओडिसी ट्रेन यात्रा

अगर आप भारतीय रेल यात्रा में लग्जरी अनुभव लेना चाह रहे हैं तो एक बार भारतीय महाराजा डेक्कन की सवारी जरूर करें। यहां ट्रेन की यात्रा काफी लग्जरी होने के साथ महंगी भी है। यहां पर किराया लाखों में जाताा है। यहां पर स्पा सेंटर, स्टीम बाथ, जिम, लाइब्रेरी जैसी कई लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

3) दार्जिलिंग हिमालयन जलपाईगुड़ी-दार्जिलिंग रेल यात्रा

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक जाने वाली ये यात्रा काफी खास है। 78 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर आप कई शानदार नजारों का मजा ले सकते हैं। ये भारत की सबसे फेमस रेल यात्रा है। यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।

4) सेतु एक्सप्रेस चेन्नई-रामेश्वरम रेल यात्रा

इसके अलावा आप समंदर के बीच रेल यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं तो चेन्नई-रामेश्वरम रेल यात्रा कर सकते हैं। । रामेश्वरम, इस ट्रेन मार्ग के लिए देश के सबसे आकर्षक पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने सीता को बचाने के लिए एक पुल का निर्माण किया था। यह यात्रा संकरे ट्रैक से गुजरती है जो एडवेंचर एक्टिविटी के लिए बेस्ट है।

5) गोवा एक्सप्रेस

गोवा के दूधसागर वॉटरफॉल के कई वीडियो आपने इंस्टाग्राम पर देख होंगे अगर आप इस दृश्य को आंखों से निहारना चाहते हैं तो इस ट्रेन यात्रा का लुत्फ जरूर उठाएं। अगर आप यहां आना चाहते हैं तो मानसून के बाद का वक्त बेस्ट रहेगा।

6) जम्मू से उधमपुर यात्रा

वहीं जम्मू-से उधमपुर जाने वाली कश्मीर रेल यात्रा काफी खास होती है। जो अपने प्रसिद्ध शिवालिक पर्वत श्रंखलाओं केलिए जानी जाती है। ये ट्रेन 20 सुरंगों और 158 पुलों से होकर जाती है। यहा से घाटी की खूबसूरती देखती बनती है।

ये भी पढ़ें- OMG! ये कंडोम रेस्टोरेंट देख फटी रह जाएंगी आंखे, बोलेंगे ये क्या...

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन