घर की दीवार घड़ी से मिल सकती है कारोबार में तरक्की, जानें इसे लगाने के सही नियम

Published : Sep 29, 2024, 12:30 PM IST
wall clock

सार

घर में दीवार घड़ी लगाते समय सही दिशा और वास्तु का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। गलत दिशा में घड़ी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घर में क्लेश और आर्थिक परेशानी आ सकती है।

घर या कमरे में दीवार घड़ी तो लगी ही होती है। घड़ी चाहे छोटी हो या बड़ी, महंगी हो या सस्ती हर घर में एक घड़ी तो जरूर होती है। ऐसे में क्या आपको पता है, कि वास्तु शास्त्र में दीवार घड़ी का विशेष महत्व है। दीवार घड़ी कहां लगाना चाहिए, उसका आकार कैसा हो, कौन से रंग का घड़ी होना चाहिए, जैसी कई महत्वपूर्ण बातें हमारे जीवन की समृद्धि और तरक्की से जुड़ी हुई होती है। वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सी बातों के बारे में जिक्र किया गया है, जो मनुष्यों के सुख, दुख और तरक्की से जुड़ा हुआ है। वास्तुकला एक भारतीय प्रचीन विज्ञान है, जो घर में समृद्धि, तरक्की, सद्भाव, प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए घर की विभिन्न चीजों को सही दिशा में रखने के लिए दिशा निर्देश प्रदान करता है।

वास्तु शास्त्र की इन्हीं सभी चीजों में से एक है दीवार घड़ी, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दीवार घड़ी लगाने से ये आपके घर के ऊर्जा को प्रभावित करता है, इस ऊर्जा से आपके घर के सदस्यों का स्वास्थ्य, धन, तरक्की और अन्य चीजें प्रभावित होती है। ऐसे में यदि आप अपने सकारात्मक ऊर्जा को सुचारु बनाए रखना चाहते हैं, तो आप अपने घर के दीवार घड़ी को हमेशा सही स्थान पर लगाएं, जिससे घर में सुख-सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होते रहे। आइए इस बारे में वास्तु एक्सपर्ट शिवम पाठक से जान लेते हैं।

घर में कहां लगाएं दीवार घड़ी

घर के जिस दिशा में दीवार घड़ी लगाई जाती है, घड़ी उस दिशा की ऊर्जा को प्रभावित करता है। इसलिए आपको हमेशा घड़ी लगाते वक्त उसकी सही दिशा का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए दीवार घड़ी लगाते वक्त उसकी दिशा का खास ध्यान रखें। बता दें कि उत्तर दिशा पर धन के देवता कुबेर का शासन माना गया है, इस दिशा में यदि आप घड़ी लगाते हैं, तो आपके घर की सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति बढ़ती है। इस दिशा में घड़ी लगाना घर के प्रगति और विकास का प्रतीक माना गया है, यह व्यावसायिक प्रतिष्ठान और लिंविंग रूम के लिए सही माना गया है। इसलिए आप घर के लिविंग रूम की उत्तर दिशा में दीवार घड़ी लगवाएं, जिससे पूर्ण ऊर्जा का संचार हो।

इसे भी पढ़ें: किचन में पूजा स्थल: जानें वास्तु के अनुसार सही या गलत, क्या बढ़ सकती है परेशानी

घर के इन दिशाओं में न लगवाएं दीवार घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार लगाते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि दक्षिण दिशा को मृत्यु के देवता यम की दिशा माना गया है। इस दिशा में घड़ी लगाना ठीक नहीं माना गया है, यह आपके जीवन में बाधाओं और चुनौतियों को आमंत्रित कर सकता है। इस दिशा में दीवार घड़ी लगाना अशुभ माना गया है। यदि आप इस दिशा में घड़ी लगा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उसका मुख उत्तर या पूर्व की ओर हो।

दक्षिण पश्चिम दिशा में दीवार घड़ी लगाने से भी मना किया जाता है, इस दिशा में घड़ी लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा पर असर पड़ता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।

दीवार घड़ी का आकार कैसा हो

  • एक्सपर्ट के अनुसार 6-18 इंच व्यास वाली दीवार घड़ी सबसे अच्छी मानी गई है।
  • घड़ी की आकार की बात करें, तो आकार गोल होना चाहिए, क्योंकि यह धन को आकर्षित करती है।
  • ओवल और आठ भुजाओं वाली घड़ी को भी वास्तु शास्त्र में शुभ माना गया है।
  • वहीं घर में कभी भी तिकोने आकार की घड़ी नहीं लगानी चाहिए, इससे आपके घर में कलह-क्लेश और लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें: कंगाल बना सकता है इस दिशा में रखा मनी प्लांट, Vastu नियम की ना करें अनदेखी

बेडरूम में दीवार घड़ी लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान  

  • बेडरूम में न लगाएं कभी बंद घड़ी, इससे नकारात्मक ऊर्जा एकत्रित होती है। इसलिए घड़ी को कभी खराब नहीं होने देना चाहिए। यदि घड़ी खराब हो तो उसे तुरंत मरम्मत करवाएं।
  • घड़ी को हमेशा सही और सटीक समय पर लगाएं। इससे कुछ मिनट आगे का समय दिखाना चाहिए। घड़ी का समय कभी भी पीछे चलने से शुभ नहीं माना जाता है।
  • दीवार घड़ी हमेशा साफ और सुथरा होना चाहिए। साथ ही आस पास के साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, जो ऊर्जा को प्रभावित न करें।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन