
ट्रैवल डेस्क। बीते कुछ सालों में इंडियन टूरिस्ट के बीच इंटरनेशनल ट्रिप का क्रेज बढ़ गया है। वियतनाम, थाईलैंड मालदीव के अलावा अब भारतीय लग्जरी ट्रिप पर जाना भी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको उन 10 लग्जरी कंट्री के बारे में बताएंगे जो 2024 में इंडियन टूरिस्ट्स की पहली पसंद बने। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में-
लिस्ट में सबसे पहला नाम पेरिस का है। जिसे लव और लाइट्स का शहर कहा जाता है। यह जगह खूबसूरत होने क साथ बहुत रोमांटिक है। आपने कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को यहां जाते देखा होगा। जिन्होंने एफिल टावर के सामने अपने पार्टनर को प्रपोज किया। अगर आप भी बैटर हाफ के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं तो पेरिस जा सकते हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर तक है।
ग्रीस स्थित संटोरिनी 2024 में भारतीय टूरिस्ट की पहली पसंद रहा। सफेद दीवारे, समंदर का किनारा और एसथेटिक व्यू ने लोगों का ध्यान खींचा। यहां पर दुनिया का सबसे सुंदर सनसेट देखा जा सकता है। यह जगह कपल्स के लिए परफेक्ट है। अगर आप भी यहां आना जाते हैं तो मई से अक्टूबर के बीच प्लान बनाएं। अक्टूबर में यहां भीड़ बिल्कुल ना के बराबर मिलेगी।
जापान स्थित ऐतिहासिक शहर क्योटो 2024 में भारतीयों को बहुत पसंद आया। यहां की पारंपरिक चाय, मंदिर और शांत वातावरण इंडियन टूरिस्ट के दिल में छा गया। अगर आप यहां आना चाहते हैं तो मार्च के अंत से लेकर अप्रैल की शुरुआत तक आ सकते हैं। इसके अलावा अक्टूबर में भी इस शहर को देखा जा सकता है।
फैमिली-फ्रेंड के साथ दुबई जाने का सपना हर कोई देखता है। 2024 में भी दुबई इंडियन टूरिस्ट्स की बकेट लिस्ट में शामिल रहा लग्जरी मॉल, गगनचुंबी इमारतें और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को देखना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। दुबई में घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से लेकर मार्च तक माना जाता है। दुबई मॉल से बुर्ज खलीफा आपका ध्यान खींचेगा।
इटली स्थित वेनिस बहुत खूबसूरत है। यहां पर चलने के लिए सड़के नहीं बल्कि नाव है। वस्तुकला और इतिहास में दिलचस्पी हैं तो वेनिस का दीदार जरूर करें। वेनिस घूमने हर साल दुनिया भर के लाखों लोग आते हैं लेकिन 2024 में इंडियन टूरिस्ट ने भी वेनिस का रूख किया
दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित बोरा बोरा महाद्वीप 2024 में इंडियन टूरिस्ट के लिए किसी सपने से काम नहीं है। यहां पर आपको लग्जरी बंगले समंदर का साफ पानी और कई बीच मिल जाएंगे। अगर हनीमून के लिए इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस ढूंढ रहे हैं तो यह जगह परफेक्ट है। यहां आने का बेस्ट समय में से अक्टूबर के बीच है।
आइसलैंड की कैपिटल रेकजाविक 2024 में भारतीय सैलानियों को खूब पसंद आया जो अपने नॉर्दर्न लाइट्स और एक्टिव वोल्कानो के लिए फेमस है। रेकजाविक घूमने के लिए सर्दियां मुफीद मानी जाती हैं क्योंकि इस दौरान नॉर्दर्न लाइट्स और क्रिसमस का मजा एक साथ उठा सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है जो किसी स्वर्ग से काम नहीं लगती। अगर ज्यादा बर्फ पसंद नहीं है तो जून से लेकर अगस्त अगस्त तक का समय परफेक्ट है। वहीं स्नोफॉल के बीच नॉर्दर्न लाइट्स देखनी है तो फिर नवंबर से लेकर जनवरी में प्लान करें।
साउथ अफ्रीका स्थित केप टाउन अपनी नेचुरल ब्यूटी और आधुनिक लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको ट्रेडिशनल से लेकर हर मॉडर्न चीज मिलेगी। केप टाउन पर बीते कुछ सालों में प्रमुख हनीमून डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। आप यहां आना चाहते हैं तो नवंबर मार्च से के बीच ट्रिप प्लान करें।
पहाड़ों नदियों और झरनों का अद्भुत संगम केवल आइसलैंड और स्विट्जरलैंड में ही नहीं मिलता। आप शांति के साथ इन नजारों को देखना चाहते हैं तो न्यूजीलैंड विजिट कर सकते हैं। यह जगह आपको स्वर्ग का अहसास कराएगी। क्वींस टाउन प्रमुख शहर है जो अपने बंजी जंपिंग, स्काईडाइविंग और ट्रेडिशनल फूड के दिए जाना जाता है। क्वींस टाउन घूमने जून से अगस्त के बीच आए। वहीं, विंटर का लुत्फ उठाना है तो दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच ट्रिप प्लान करें।
लिस्ट में आखिरी नंबर पर मालदीव का नाम है। जो कभी एक समय में इंडियन ट्रैवल्स की पहली पसंद हुआ करता था लेकिन भारत मालदीव के बीच खराब हुए संबंधों ने भारतीयों की पसंद बदली है। अब वह मालदीव के अल्टरनेटिव पसंद कर रहे हैं। जैसे फिलिपींस और लक्षद्वीप। आप इस द्वीप देश को निहाना चाहते हैं तो नवंबर से अप्रैल परफेक्ट है। यहां पर आप प्राइवेट डिनर से लेकर स्कूबा डाइविंग का मजा उठा सकते हैं।
ये भी पढे़- Year Ender: बंजी जंपिंग से स्कूबा डाइविंग तक, 2024 में खूब भाये ये 10 प्लेस