Year Ender: 2024 में आस्था का सैलाब, ये रहे टॉप धार्मिक डेस्टिनेशन

Published : Dec 09, 2024, 06:10 PM ISTUpdated : Dec 24, 2024, 05:15 PM IST
Ram mandir

सार

Religious Tourism India: 2024 में भारत के सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थलों की यात्रा करें! अयोध्या, वाराणसी, अमृतसर, मथुरा-वृंदावन और अन्य पवित्र शहरों के बारे में जानें।

ट्रैवल डेस्क। ‌ 2024 खत्म होने वाला है। यह साल बहुत से लोगों को खुशियां दे गया तो कई लोगों को निराशा। अब हर किसी को 2025 का इंतजार है कि आगामी वर्ष कैसा होगा। खैर यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन टूरिज्म के लिहाज से 2024 भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। जहां कोविड-10 के बाद सबसे ज्यादा टूरिस्ट भारत आए। ऐसे में शिमला मनाली जैसे पहाड़ी इलाके छोड़कर धार्मिक स्थान पर भी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। तो चलिए जानते हैं उन धार्मिक जगहों के बारे में जो 2024 में सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र बने।

1) अयोध्या

2024 के शुरुआती महीने यानी जनवरी में रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसकी चर्चा केवल देश में नहीं बल्कि दुनिया भर में हुई। अयोध्या दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों पर्यटक पहुंच रहे हैं। रामनगरी इस साल सबसे ज्यादा पॉपुलर रही

2) वाराणसी

2024 में उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी जिसे काशी के नाम से भी जाना जाता है। दूसरा सबसे पॉपुलर डेस्टिनेशन रहा। यहां पर विदेशी पर्यटक हर गली में मिल जायेंगे। काशी को हिंदू धर्म में मोक्ष की नगरी कहा जाता है। देव दीपावली ,गंगा आरती, बनारसी लस्सी और बनारस का पान खाने दूर-दूर से लोग आते हैं।

3) अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल घूमने हर साल करोड़ों पर्यटक आते हैं। यह मंदिर सोने से बना हुआ हैष सिख धर्म में इसका बहुत ज्यादा महत्व भी है। मंदिर को अमृत सरोवर के बीच में बनाया गया है। इस मंदिर की खास बात है कि यहां पर 24 घंटे भंडारा चलता है जिसका आनंद कोई भी उठा सकता है।

4) मथुरा वृंदावन

जब बात धार्मिक स्थानों की आती है तो मथुरा वृंदावन का नाम जरुर लिया जाता है। यहां पर आपको भारतीय टूरिस्ट के साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या करोड़ों में मिल जाएगी। चाहे होली हो या फिर जन्माष्टमी मथुरा-वृंदावन में पैर रखने की जगह नहीं होती। जबकि नॉर्मल दिनों में भी यहां पर भीड़ रहती है।

5) प्रयागराज

2024 में प्रयागराज की भी बहुत चर्चा की जा रही है। यहां पर तीन नदियों का संगम देखने को मिलता है। खास बात है कि 2025 में प्रयागराज में 12 सालों बाद महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। जहां 45 करोड़ लोग आने की संभावना है।

6) राजस्थान स्थित पुष्कर

राजस्थान के प्रमुख शहरों उदयपुर, जयपुर और जोधपुर के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन पुष्कर बहुत कम लोग घूमते हैं। लेकिन बीते कुछ सालों में पुष्कर टॉप डेस्टिनेशंस बनकर उभरा है। यहां पर ब्रह्मा जी का इकलौता मंदिर होने के साथ कई पुरानी ऐतिहासिक धरोहर हैं जो पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करती है।

7) उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश

ऋषिकेश को अध्यात्म नगरी भी कहा जाता है जो भारत के प्रमुख आध्यात्मिक स्पॉट्स में से एक है। गंगा के किनारे स्थित यह शहर बहुत खूबसूरत है। जहां से आप खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। हर साल हरिद्वार घूमने करोड़ों लोग आते हैं। इस योग कैपिटल ऑफ वर्ड भी कहा जाता है।

8) उत्तराखंड स्थित हरिद्वार

गंगा आरती के लिए प्रसिद्ध हरिद्वार देश के प्रमुख अध्यात्म केंद्र में से एक है। यहां पर चाहे सर्दी हो या फिर गर्मी गंगा आरती की अनूठी छठा देख सकते हैं। हरिद्वार में घूमने के लिए हर की पौड़ी लक्ष्मण झूला जैसी कई जगह हैं। इसके अलावा यहां पर चंडी देवी मंदिर भी स्थित है जहां से शहर का शानदार व्यू दिखता है।

ये भी पढ़ें- Christmas 2024: क्रिसमस पर चिकन या चावल का दलिया? जानें दुनिया के अजब-गजब रिवाज

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन