
लाइफस्टाइल डेस्क: गोल्ड के हैवी मंगलसूत्र किसी खास ओकेजन में भी खूबसूरत लगते हैं। हैवी मंगलसूत्र को रोजाना या ऑफिस में पहनना सुविधाजनक नहीं होता है। आप प्योर गोल्ड के बजाय 18 कैरेट के खूबसूरत मंगलसूत्र ऑफिस लुक के लिए पसंद कर सकती हैं।18 कैरेट के मंगलसूत्र में आपको फैशनेबल डिजाइन भी मिल जाएंगे। ऐसे मंगलसूत्र रोजाना पहनने पर इसकी चमक में भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आईए जानते हैं 18 कैरेट गोल्ड के मंगलसूत्र डिजाइन के बारे में।
इंफिनिटी डिजाइन के मंगलसूत्र सिंगल सोने की चेन में बने होते हैं। इनके डिजाइन हल्के होते हैं और ज्यादा काले मोतियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। आप ऑफिस की फॉर्मल ड्रेस के साथ इंफिनिटी डिजाइन के मंगलसूत्र पहन कर खूबसूरत दिख सकती हैं। अगर आप प्योर गोल्ड मंगलमूत्र बनवाएंगी तो महंगा पड़ेगा।आप ज्वेलरी शॉप से 18 कैरेट के मंगलसूत्र कस्टमाइज कर सकती हैं।
अगर आप ऑफिस में साड़ी पहन कर जाती हैं तो ट्रेडिशनल डिजाइन के लंबे मंगलसूत्र भी वियर कर सकती हैं। आपको मयूर डिजाइन के मंगलसूत्र खूब पसंद आएंगे। ऐसे मंगलसूत्र में गोल्डन वर्क कम होता है और सफेद नग का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहे तो ऐसे मंगलसूत्र का साइज कस्टमाइज करा अपने हिसाब से मंगलसूत्र चुन सकती हैं।
फैशनेबल मंगलसूत्र में आजकल पत्तियों के डिजाइन वाले मंगलसूत्र भी खूब पॉपुलर हो रहे हैं। ऐसे मंगलसूत्र में आगे की तरफ पत्तियों के डिजाइन बेहद खूबसूरत दिखते हैं। इसमें कुछ परसेंट गोल्ड का भी इस्तेमाल किया जाता है। आप 18 कैरेट के मंगलसूत्र में डिफरेंट डिजाइनर आसानी से चुन सकती हैं।
मंगलसूत्र में आपको अलग-अलग डिजाइन के पेंडेंट मिल जाएंगे। फ्लोरल डिजाइन वाले पेंडेंट मंगलसूत्र खूब पसंद किए जाते हैं। अगर आपको कोई डिजाइन समझ नहीं आ रहा है तो बेहतर होगा कि फ्लोरल डिजाइन मंगलसूत्र पहन ऑफिस में वाहवाही लूटें।
और पढ़ें: 200 रुपये में सोने जैसी चेन, यहां देखें लेटेस्ट डिज़ाइन !
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.