Co-ord Sets Designs: 1000 के अंदर में खरीदें को-ऑर्ड सेट के 8 स्टनिंग डिजाइंस

Published : Jul 24, 2025, 04:53 PM IST
Co-ord Sets

सार

Trendy Co-ord Sets Designs:अगर आप कम कीमत में स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो को-ऑर्ड सेट्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां हम आपको कुछ डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं जिसे आप कम कीमत में खरीद सकती हैं।

Co-Ord Sets Fashion: फैशन वर्ल्ड में अगर कोई आउटफिट सबसे ज्यादा ट्रेंड में है, तो वह है को-ऑर्ड सेट। ये न सिर्फ पहनने में बेहद कंफर्टेबल होते हैं, बल्कि हर मौके पर आपको एक स्मार्ट और पॉलिश्ड लुक भी देते हैं। खासतौर पर जब बात फ्लोरल डिजाइंस की हो, तो इसका चार्म ही अलग होता है। इतना ही नहीं, इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं होती। 1000 रुपये के अंदर ही आपको को-ऑर्ड सेट्स के शानदार ऑप्शन्स मिल जाएंगे, जो आपकी वार्डरोब में नया स्टाइल और रंग भर देंगे। चलिए, दिखाते हैं ऐसे 8 डिजाइंस जिन्हें हर लड़की को जरूर ट्राई करना चाहिए।

ब्लू को-ऑर्ड सेट

ब्लू को-ऑर्ड सेट्स यंग गर्ल्स को बहुत पसंद आते हैं। ब्लू पर व्हाइट फ्लावर पैटर्न इसे और भी खूबसूरत बना देता है। ऑफिस या कॉलेज जाने वाली लड़कियों पर फ्लोरल प्रिंट वाला ब्लू को-ऑर्ड खूब जचता है।

येलो सनफ्लावर को-ऑर्ड सेट

सनफ्लावर प्रिंट वाला येलो को-ऑर्ड सेट आपकी पर्सनालिटी में एक फ्रेश और ब्राइट लुक जोड़ता है। फुल नेकलाइन और हाफ स्लीव्स वाला यह सेट आप ट्राई कर सकती हैं। इसे आप रोजमर्रा की आउटिंग से लेकर शॉपिंग तक आराम से पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:सावन में निखर आएगी खूबसूरती, चुनें चित्रांगदा सी खूबसूरत साड़ी और ब्लाउज

पिंक फ्लोरल को-ऑर्ड सेट

पिंक कलर पर व्हाइट फ्लोरल प्रिंट बेहद खूबसूरत लगता है। हर स्किन टोन पर पिंक रंग खिलता है। इस तरह के को-ऑर्ड सेट आप 900 रुपये के अंदर आसानी से खरीद सकती हैं।

फ्लोरल एंब्रॉयडरी को-ऑर्ड सेट

घुटने से ऊपर शॉर्ट कुर्ती और स्ट्रेट पैंट वाले को-ऑर्ड सेट यंग गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इसमें प्रिंट की जगह थ्रेड से एंब्रॉयडरी की जाती है। ऑफ व्हाइट सेट पर जहां कलरफुल एंब्रॉयडरी कुर्ती और प्लाजो पर की जाती है, वहीं कलरफुल को-ऑर्ड सेट पर सिंगल टोन धागे का वर्क किया जाता है। एंब्रॉयडरी में आपको हर रंग में विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकती हैं।

जालीदार को-ऑर्ड सेट

जालीदार को-ऑर्ड सेट का भी फैशन ट्रेंड में हैं। गर्मियों और मानसून के मौसम में इनकी डिमांड बढ़ जाती है क्योंकि ये हल्के, कूल और बेहद स्टाइलिश होते हैं। ये को-ऑर्ड सेट नेट या शीयर फैब्रिक से बने होते हैं, जिनमें अंडरलाइनिंग दी जाती है, जिससे लुक मॉडर्न और एलिगेंट लगता है। इस तरह के डिजाइंस आप Amazon, Myntra, Flipkart या Meesho जैसी साइट्स से 1000 रुपये के अंदर भी खरीद सकती हैं।

और पढ़ें:Raksha Bandhan Mehndi Designs: भारी डिजाइनों को कहें अलविदा, आजमाएं सिंगल लेयर मेहंदी का नया ट्रेंड

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Igari Makeup का नया ट्रेंड, चेहरे को मिनटों में दें ग्लोइंग फ्रेश लुक
बारिश में कॉटन सिल्क साड़ियों के साथ पहनें 6 पटोला ब्लाउज, दिखें ब्यूटीफुल