
Jewellery Stones for Women: जब ज्वेलरी की आती है तो भारतीय महिलाएं कोई समझौता नहीं करती हैं। उनके पास सोने, चांदी- डायमंड से लेकर तमाम स्टोन पर ज्वेलरी होती है लेकिन आजकल गोल्ड सिल्वर रेट (Gold Silver Rate) बहुत कुछ हाई चल रहा है। ऐसे में सोना-चांदी खरीदना हर किसी के बस में नहीं है। हालांकि आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो बेशकीमती ज्वेलरी पसंद करते हैं। आज हम पॉपुलर ज्वेलरी ट्रेंड (Famous Jewellery Trends 2025) के बारे में बताएंगे। जो इन दिनों महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। इनके आगे गोल्ड-सिल्वर भी फींका लगता है।
सेमी प्रेशियस स्टोन पन्ना, फिरोजा, कार्नेलियन समेत कई वैरायटी में आते हैं।यह पत्थर वाइब्रेंट कलर के लिए जाने जाते हैं। इनका ज्यादातर इस्तेमाल ट्रेडिशनल और मॉडर्न ज्वेलरी के साथ किया जाता है। आजकल दुनिया भर में गोल्ड सिल्वर और डायमंड से ज्यादा इन स्टोन्स तो पसंद किया जा रहा है। आपको ऑनलाइन स्टोर पर नेकलेस से लेकर इयररिंग्स में स्टोन आराम से मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में कब पिएं नारियल पानी? जानिए सही समय और फायदे
पोल्की और कुंदन ज्वेलरी का कोई जवाब नहीं है। यह सदियों से भारतीय इतिहास का अहम हिस्सा है। यहां तक रानी-महारानी भी इन हारों को पहना करती थीं। यह पारंपरिक डिजाइन है। जिसमें बिना कटे हीरे और कांच के पत्थर का उपयोग होता है। हालांकि यह थोड़ा महंगा पड़ता है। अगर आपका बजट अलाऊ करता है तो इसे आप गोल्ड और सिल्वर दोनों में खरीद सकती हैं। इसके अलावा प्लेटेड ज्वेलरी में भी पोल्की कुंदन की ढेरों वैरायटी मिल जाएगी।
क्रिस्टल स्टोन मॉडर्न युग का फेवरेट पत्थर है। जिसका इस्तेमाल नेकलेस से लेकर घड़ियों तक में किया जाता है। अगर आप रंग-बिरंगी और कुछ यूनिक ज्वेलरी चाहती है तो इसे वार्डरोब में शामिल कर सकती है। यह आपको बिल्कुल सूक्ष्म और बोल्ड दोनों तरह के स्टेटमेंट में मिलेगा। जिसे आप कस्टमाइज्ड करवा सकती हैं।
भारत में आर्टिफिशियल स्टोन ज्वेलरी खूब पसंद की जाती है। यह किफायती होने के साथ टिकाऊ भी होती है और डेली वेयर के लिए बेस्ट मानी जाती है। आप गोल्ड सिल्वर पहनकर हो गई है तो वार्डरोब में आर्टिफिशियल स्टोन ज्वेलरी का भी बढ़िया कलेक्शन शामिल करें।
ये भी पढ़ें- Garlic Benefits: दिल से स्किन तक, हर लड़की के लिए वरदान लहसुन ! जानें खाने के फायदे
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.