लोहे के बक्से से होम डेकोरेशन, 5 आसान DIY आइडियाज

Published : Jun 18, 2026, 05:00 PM ISTUpdated : Jun 18, 2026, 05:16 PM IST
Trunk Box DIY Ideas

सार

Old Trunk Box Reuse Ideas: पुराने लोहे के बक्से के फर्नीचर कैसे तैयार करें ? क्या घर में रखा पुराने का लोहे के बक्से से स्टाइलिश टेबल बनाई जा सकती है? स्टोर रूम में पड़ा पुराना बक्सा आखिर कैसे बन सकता है साइड टेबल, सोफा टेबल और विंटेज बेंच? जानिए पूरा तरीका।

आजकल घर को एस्थेटिक और रास्टिक लुक देने के लिए लकड़ी से लेकर पुराने जमाने का सामान लोग पैसे देकर खरीदते है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया से लेकर बाजारों में रेट्रो फर्नीचर की न जाने कितनी दुकानें भी मिल जाएंगी। ऐसे में क्यों न घर पर रखी चीजों से रास्टिक लुक तैयार किया जाए जिसके लिए न तो पैसे खर्च करने पड़ेंगे और न ही ज्यादा मेहनत लगेगी। हर घर में कुछ हो या न हो दादी-नानी के जमाने का लोहे का बक्सा जरूर होता है, यह ऐसी चीज है जिसकी मदद से मिनटों में आशियाने की लुक बदला जा सकता है। इस आर्टिकल में पढ़िए Trunk Box DIY Ideas, के बारे में।

छोटे बक्से से बनाएं साइड टेबल

अगर आपके कमरे में कम जगह या हाइट है तो इस तरह की साइड टेबल बढ़िया रहेगा। बनाने के लिए छोटे से टिन बक्से को मनपसंद पेंट से कलर करके चित्रकारी करें। ध्यान रहे रंग जितना ज्यादा डार्क हो लुक उतना ही वाइब्रेंट लगेगा। अब इसमें नीचे की तरफ चार लकड़ी के पांवे लगवाकर ऊपर की तरफ शीशा लगवाएं। बस DIY मेज तैयार है, इसमें आप किताबें, चार्जर से लेकर रोजमर्रा का सामान रख सकते हैं।

सोफा टेबल डिजाइन

बाजार में सस्ती से सस्ती सोफा टेबल 10000-20000 रु. से नीचे नहीं मिलती है। ऐसे में इतने पैसे खर्च करने की बजाय घर में मौजूद टिन के बक्से से सुंदर टेबल बनाएं। इसके लिए बक्से को दीवारों के कंट्रास्ट में पेंट कर सूखने रख दें। गोल्डन कलर से डिजाइन बनाकर लकड़ी के पावें लगवाएं। बस आपकी Sofa Table बनकर तैयार है।

ये भी पढ़ें- Wood Flooring Design Cost: टाइल्स-मार्बल छोड़ें, वुडन फ्लोरिंग से बढ़ाएं घर की सुंदरता

सूटकेस डेकोरेशन टेबल

पुराने टिन या लोहे के बक्से को अच्छी तरह साफ करें और जरूरत पड़ने पर पेंट करें। अब मैज के पैर बनाने के लिए लकड़ी को काटकर पेंसिल जैसा लुक दें अ इसे स्क्रू या गलू की मदद से मजबूती से जोड़ दें। किनारों पर स्टीकर्स लगाकर फंकी लुक दे। इसमें आप छोटे-छोटे प्लांट, किताब रख सकती हैं। ये लिविंग रूम और बेडरूम दोनों के लिए बेस्ट है।

ये भी पढ़ें- बिखरी चूड़ियां मिनटों में होंगी ऑर्गेनाइज, ₹1 खर्च किए बिना बनाएं 5 स्टाइलिश स्टोरेज

सूटकेस बेंच सीट आइडिया

विंटेज सूटकेस को क्लीन क लें। अब इसके ढक्कन के नाम का प्लाईवुड का लें और उसमें पसंदीदा कपड़ा लपेटकर कुशन तैयार करें। इस कुशन को बक्से के ऊपर स्टेपल गन या ग्लू की मदद से अटैच करें। बेंच को अपनी जगह रखें। ये मेन एंट्रेस,बेडरूम से लेकर ड्रेसिंग टेबल के लिए चुनी जा सकती है।

सूटकेस से बनाएं सोफा 

अगर आपके पास बड़ा वाला लोहे का बक्सा है तो उसका आधा हिस्सा कटवाकर और फोम से भरकर खूबसूरत सोफा बना सकते हैं। जो बालकनी, बेडरूम या फिर हाल में खूबसूरत सेट्ठी का काम करेगा। 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Almirah Makeover: जंग लगी अलमारी का एंटिक लुक, 5 स्टेप में बनाएं मॉडर्न स्टोरेज
DIY Home Decor: किचन की बेकार चीजों से बनाएं ऐसे डेकोर आइटम, देखकर कोई नहीं करेगा यकीन