
फुटवियर हमेशा से आपके लुक को पूरा करने का सबसे जरूरी पार्ट है। अगर बात ट्रेडिशनल और फेस्टिव आउटफिट्स की हो तो कोल्हापुरी चप्पल्स और सैंडल्स का नाम सबसे पहले आता है। महाराष्ट्र की इस देसी क्राफ्ट को आज पूरा इंडिया और इंटरनेशनल फैशन वर्ल्ड भी अपना चुका है। खासकर दशहरा और दिवाली जैसे त्यौहारों पर, जब हर कोई अपने एथनिक आउटफिट के साथ कुछ यूनिक और स्टाइलिश पहनना चाहता है, तो फैंसी कोल्हापुरी फुटवियर सबसे अच्छा ऑप्शन बन जाता है। आजकल कोल्हापुरी सिर्फ ब्राउन लेदर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें नए-नए डिजाइन, रंग और पैटर्न्स आ चुके हैं, जिन्हें आप आसानी से अपने कुर्ता-धोती, साड़ी या लहंगे के साथ मैच कर सकती हैं। यहां देखें इस दशहरा पर पहनने के लिए कुछ ट्रेंडी कोल्हापुरी फुटवियर डिजाइंस।
गोल्डन और सिल्वर टच वाली मेटालिक कोल्हापुरी इस सीजन की हॉट फेवरेट है। इसे आप साड़ी या अनारकली सूट के साथ पहनें, तो यह आपके पूरे लुक को रॉयल बना देती है।
और पढ़ें - ₹50 में सादी कुर्ती बनाएं नई, अपनाएं ये 6 बटन डेकोर हैक्स
कलरफुल बीड्स और स्टोन्स से सजी कोल्हापुरी चप्पल कॉलेज गर्ल्स से लेकर वर्किंग लेडीज तक सबकी फेवरेट बन रही है। यह लाइटवेट होती है और लंबे समय तक पहनने में भी कंफर्टेबल है।
अगर आप अपने एथनिक आउटफिट को और ग्रेसफुल बनाना चाहती हैं तो एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली कोल्हापुरी चप्पल चुनें। इसमें जरी, थ्रेड और सीक्विन वर्क भी मिलता है, जो इसे फेस्टिव वाइब देता है।
ट्रेडिशनल और मॉडर्न का कॉम्बिनेशन चाहती हैं? तो हील्स वाली कोल्हापुरी ट्राय करें। इसमें लो हील से लेकर ब्लॉक हील तक के ऑप्शन मिलते हैं, जो खासकर पार्टी और पूजा में परफेक्ट रहते हैं।
और पढ़ें - गरबा डांस में खुलेंगे नहीं बाल, बनाएं 5 ईजी ब्रेडेड हेयरस्टाइल
पेस्टल ग्रीन, पिंक, लैवेंडर और पीच शेड्स की कोल्हापुरी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यह हल्के और फ्रेश कलर्स आपके लुक को और भी मॉडर्न बना देते हैं। इसे आप लाइटवेट सूट के साथ पेयर करें।
फेस्टिव सीजन में थोड़ी सी शाइन जरूरी है। ग्लिटर और शाइनी डिजाइन वाली कोल्हापुरी खासतौर पर रात की पूजा, गरबा नाइट या फैमिली पार्टीज के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.