तुलसी विवाह पर ये 10 उपाय लाएंगे घर में सुख-समृद्धि!

Published : Nov 12, 2024, 12:54 PM ISTUpdated : Nov 12, 2024, 12:55 PM IST
Tulsi-Vivah-2024-10-remedies-with-tulsi-plant

सार

तुलसी विवाह पर घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए 10 वास्तु उपाय जानें। तुलसी की पूजा, दीपक, परिक्रमा और सफाई जैसे उपायों से घर के वास्तु दोष दूर करें।

लाइफस्टाइल डेस्क: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह किया जाता है। इस साल 12 नवंबर 2024, मंगलवार को तुलसी विवाह का पावन पर्व मनाया जाएगा। इसका शुभ मुहूर्त शाम 5:29 से 7:53 तक रहेगा, ऐसे में तुलसी विवाह के मौके पर तुलसी मां और शालिग्राम जी का विवाह किया जाता है और तुलसी मैया को सुहाग का सामान जैसे लाल चुनरी, बिंदी, मेहंदी, चूड़ी अर्पित की जाती है। वास्तु के अनुसार भी तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं वो 10 उपाय जो आप तुलसी विवाह के मौके पर करके घर के वास्तु दोष को ठीक कर सकते हैं और सुख शांति और समृद्धि पा सकते हैं।

1. तुलसी का स्थान

तुलसी के पौधे को घर के आंगन या बालकनी में उत्तर, पूर्व, या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और वास्तु दोष कम होते हैं।

2. तुलसी की पूजा

तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी की विशेष पूजा करके दीपक जलाएं। तुलसी मैया का श्रृंगार की सामग्री जैसे- लाल- हरी चूड़ी, बिंदी, चुनरी, बिछिया आदि चीजें अर्पित करें, इससे घर में शांति और समृद्धि आती है।

3. तुलसी के चारों ओर जल का छिड़काव

तुलसी विवाह पर तुलसी के चारों ओर गंगाजल का छिड़काव करना अच्छा माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का बढ़ती है।

4. तुलसी के पास दीपक जलाना

तुलसी विवाह पर घर के आंगन में तुलसी के पास घी का दीया जलाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसे सुबह और शाम जलाना और अधिक प्रभावी माना गया है।

5. तुलसी पर माला पहनाना

तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी को फूलों की माला पहनाना और साथ में हल्दी-कुंकुम से सजाना वास्तु के अनुसार बहुत शुभ होता है। यह घर में सुख और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

6. तुलसी विवाह के दिन सफाई

तुलसी विवाह के दिन घर की अच्छी तरह से सफाई करना चाहिए और घर के सभी कोनों में कपूर या गुग्गुल का धूप देना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और वास्तु दोषों का नाश होता है।

7. मौली या कलावे का उपाय

तुलसी विवाह पर एक मौली या कलावे पर 11 या 14 गांठ बांधकर तुलसी के पौधे पर अर्पित करना चाहिए। इससे घर का क्लेश और लड़ाई-झगड़ा कम होता है।

8. तुलसी के पास बेलपत्र चढ़ाएं

तुलसी विवाह पर तुलसी जी के पास बेलपत्र चढ़ाना लाभकारी माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

9. तुलसी की परिक्रमा

तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी की परिक्रमा करने से घर के वास्तु दोषों का प्रभाव कम होता है। यह परिक्रमा एकादशी के दिन 11 या 21 बार करना शुभ होता है।

10. तुलसी के पास केसर चढ़ाएं

तुलसी विवाह पर तुलसी के पौधे को केसर का तिलक करें। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहता है और घर का वातावरण शुद्ध होता है।

इन वास्तु उपायों को तुलसी विवाह के दिन अपनाकर घर में सुख-समृद्धि, शांति और पॉजिटिविटी लाई जा सकती है और वास्तु दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

और पढ़ें- तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी 2024 की शुभकामनाएं और बधाई संदेश

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन