
हल्दी और अदरक दोनों ही आसानी से उगने वाले कंद वाले पौधे हैं, लेकिन अच्छी पैदावार के लिए इन्हें सही मौसम में लगाना बहुत जरूरी है। मिट्टी, धूप, पानी और रोपाई का सही तरीका अपनाकर आप घर के गार्डन या गमले में भी हेल्दी हल्दी और अदरक उगा सकते हैं।
हल्दी की रोपाई के लिए गर्म और नमी वाला मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। भारत में आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच इसे लगाया जाता है। मानसून शुरू होने के आसपास मिट्टी में पर्याप्त नमी मिलने से इसकी शुरुआती ग्रोथ अच्छी होती है। इसलिए बारिश से पहले हल्दी की रोपाई कर लें, ताकि कांदा सड़े नहीं।
अदरक लगाने के लिए भी गर्मी और मानसून का समय बेहतर रहता है। अप्रैल से जून तक इसकी रोपाई की जा सकती है। हेल्दी अदरक की गांठ चुनें, जिसमें छोटे-छोटे अंकुर दिखाई दे रहे हों। गांठ को टुकड़ों में काटते समय हर हिस्से में कम से कम एक अंकुर जरूर हो।
हल्दी और अदरक दोनों के लिए भुरभुरी, उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी जरूरी है। गमले में बगीचे की मिट्टी के साथ कंपोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई ऑर्गेनिक खाद मिलाएं। पानी जमा होने वाली भारी मिट्टी से बचें, क्योंकि इससे कंद सड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Mehndi Plant Growing Tips: मेहंदी का पौधा लगाने का सही सीजन कौन सा है? कटिंग और बीज का पूरा राज
इन पौधों को तेज धूप की बजाय हल्की से मध्यम धूप और गर्म वातावरण पसंद आता है। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न दें। जब ऊपर की मिट्टी थोड़ी सूखी लगे, तभी सिंचाई करें। बारिश के दौरान एक्स्ट्रा पानी निकलने की व्यवस्था जरूर रखें।
अदरक या हल्दी की गांठ को मिट्टी में बहुत गहराई तक न दबाएं। अंकुर वाला हिस्सा ऊपर की ओर रखते हुए लगभग 2-3 इंच गहराई में लगाएं और ऊपर से हल्की मिट्टी डालें। समय-समय पर ऑर्गेनिक खाद दें और खरपतवार हटाते रहें। पत्तियां पीली पड़ने लगें तो पानी की मात्रा चैक करें।
इसे भी पढ़ें- बारिश में तुलसी क्यों पड़ जाती है पीली? वजह जानकर नहीं करेंगे ये गलती
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.