DIY Lamp Ideas: पुराने मिट्टी के मटके से बनाएं बोहो चिक स्टाइल का लग्जरी टेबल लैंप। क्ले-जूट रस्सी मदद से घर तैयार करें प्रीमियम लुक देने वाला साइड टेबल लैंप जो होम डेकोर में चार चांद लगाएगा।
गर्मियों के मौसम में हाई डिमांड में रहने वाला मिट्टी का गमला बारिश का दौर आते-आते दुकानों से गायब हो जाता है। अगर आप भी मौसम देखकर मिट्टी का घड़ा बांधकर स्टोर रूम में रखने की सोच रहे हैं तो रूक जाइए। आज आपके लिए लेकर आए हैं, मिट्टी के घड़े से बोहो चिक लग्जरी टेबल टैंप बनाने का तरीका, जो होम डेकोर में प्रीमियम वाइब जोड़ देगा।
मिट्टी के घड़े से लैंप बनाने का सामान
पुराना मिट्टी का मटका
मोल्डिंग Air Dry Clay
वॉल पुट्टी पाउडर
व्हाइट ऐक्रेलिक- वॉर्म बेज पेंट
गोल्ड लीफ फॉयल
आर्टिस्ट स्पैचुला ब्रश
दो साइज के हूप्स रिंग
जूट की रस्सी
बल्ब होलडर
वायर
वॉर्म LED लाइट
1) बेस तैयार करें
मटके को धोकर अच्छी तरह से सूखने रख दें।
एस्थेटिक लुक के लिए व्हाइट पेंट से स्मूथ कोटिंग करें
सूखने के बाद पेंसिल से मटके पर ऑर्गेनिक पैटर्न ड्रॉ करें
क्ले को रस्सी जैसा रोल कर पेंसिल से बनाए गए पैटर्न पर चिपका दें
2) जूट रस्सी से बनाएं लैंपशेड
लैंप का ऊपरी हिस्से बनाने के लिए जूट रस्सी यूज करें
दो अलग-अलग शेप के हूप्स रिंग लें और इन्हें आपस में जोड़ दें
ऐसा करने से लैंपशेड फ्रेम बनकर तैयार हो जाएगा
जूट फैब्रिक को प्लीट्स देते हुए फ्रेम के चारों ओर लपेटें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.