
अगर कलावा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन किया जाए तो यह व्यक्ति को कई शुभ फल प्रदान कर सकता है। सिर्फ हाथ पर ही नहीं बल्कि घर में भी खास जगहों पर कलावा बांधने से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। हिंदू धर्म में कलावा को पवित्र वस्तु माना जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह रक्षा करने का काम करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में कुछ जगहों पर कलावा बांधने से नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है। साथ ही अन्न और धन में भी वृद्धि होती है। आइए जानते हैं घर में किन जगहों पर कलावा बांधना शुभ होगा।
ये भी पढ़ें- Rose Day पर मिलें गुलाब को अगले दिन फेंके नहीं, बना लें होममेड गुलाब जल
अगर आप पूजा में इस्तेमाल किए गए कलावा को तिजोरी में रखते हैं तो इससे आर्थिक संपन्नता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी को दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए और इसका मुंह उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे तिजोरी में रखा कलावा अधिक लाभकारी होता है।
ये भी पढ़ें- Rose Day पर GF को दें सरप्राइज ! घूमें दिल्ली NCR के पास स्थित ये 5 जगहें
ये भी पढ़ें- पार्टी में होगा आपका जलवा ! बनाएं कियारा आडवाणी सी ईजी+ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.