Born in May: मई में जन्मे बच्चों के लिए यूनिक नाम, अर्थ है खास

Published : May 02, 2025, 03:31 PM IST

Babies Born in May: बच्चों के लिए अनोखे और प्यारे नाम ढूंढ रहे हैं? हृदान, रूमान, वत्सल, शिवांक, सार्थ और शरण्य जैसे नामों के मतलब जानें और अपने बच्चे के लिए सबसे खास नाम चुनें।

PREV
16

हृदान

माता-पिता के लिए उनका बच्चा उनके दिल का टुकड़ा होता है। बेटे का नाम भी ऐसा ही होना चाहिए। हृदान का मतलब होता है भावनाओं से भरा हुआ। हृदान नाम अनोखा है और इसका मतलब दिल से जुड़ा है।

26

रूमान

रूमान फारसी भाषा से निकला शब्द है। रूमान का मतलब होता है रोमांटिक, प्यारा या जिसे प्यार किया जाए। अगर आप अपने बेटे का नाम र अक्षर से रखना चाहते हैं तो रूमान एक अनोखा नाम है जिसका मतलब बहुत खूबसूरत है।

36

वत्सल

वत्सल का मतलब होता है जिससे आपको प्यार हो जाए या आपको उससे प्यार करने का मन करे। आप अपने बेटे का नाम वत्सल रख सकते हैं। यह नाम बच्चे के लिए एकदम सही हो सकता है।

46

शिवांक

भगवान शिव के कई नामों में से एक पवित्र नाम शिवांक है। शिवांक का मतलब होता है शिव का अंश। यह नाम नया होने के साथ-साथ अर्थपूर्ण भी है।

56

सार्थ

अगर आप अपने बेटे के लिए कोई अनोखा और आधुनिक नाम ढूँढ रहे हैं, तो सार्थ नाम रखें। सार्थ का मतलब होता है सार्थक या महत्वपूर्ण। यह बहुत ही अनोखा और प्यारा नाम है।

66

शरण्य

अगर आप चाहते हैं कि आपके बेटे का नाम धार्मिक होने के साथ-साथ अनोखा भी हो तो आप उसका नाम शरण्य रख सकते हैं। शरण्या का अर्थ है जिसकी शरण में सभी को राहत मिलती है।

Recommended Stories