
लाइफस्टाइल डेस्क. हॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर बॉलीवुड की अदाकाराओं तक खुद की खूबसूरती का ख्याल रखने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। घरेलू नुस्खों के जरिए वो खुद को जवां रखती हैं। कच्चे दूध को स्किन पर लगाने के भी कई सारे फायदे मिलते हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कच्चे दूध में 4 चीजों को मिलाकर लगाने से बढ़ते उम्र का असर कम हो जाता है। चेहरे के दाग-धब्बे तो दूर होते ही हैं ग्लो अलग से मिलता है।आइए बताते हैं उन चीजों के बारे में...
कच्चा दूध और ग्लिसरीन
कच्चे दूध में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से एक अलग ही निखार चेहरे पर नजर आता है। दोनों ही स्किन की नमी को लॉक करने का काम करते हैं। चेहरे पर मॉइश्चर मेंटेन रहता है।
कैसे लगाना-एक कटोरी में दो चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें आधा चम्मच ग्लिसरीन डालकर मिलाएं। फिर स्किन पर रुई के सहारे लगाए और आधे घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरा यूथफुल नजर आएगा।
कच्चा दूध और हल्दी
कच्चा दूध और हल्दी चेहरे पर पिंपल्स, दाने और कील मुहांस के दूर करने का काम करता है। इतना ही नहीं दाग-धब्बे को भी हटाकर चेहरा ग्लोइंग बनाता है।
कैसे लगाना है-एक कटोरी में तीन चम्मच दूध लें और आधी चम्मच हल्दी मिलाकर लेप बना लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। आधे घंटे बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। हर दिन इसे करने पर निखार थोड़े दिन में चेहरे पर दिखाई देने लगेगा।
कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी
कच्चा दूध में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेसपैक तैयार कर सकती हैं। यह टैनिंग और झुर्रियों को दूर करने का काम करता है। इसके अलावा मुंहासों से भी छुटाकारा मिलता है।
कैसे लगाना है-एक कटोरी में 5 चम्मच दूध लें और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। इसके सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। चेहरा निखरा-निखरा नजर आएगा।
कच्चा दूध और शहद
कच्चे दूध में शहद मिलाकर लगाने से दाग धब्बे हल्के हो जाते हैं। चेहरे पर ग्लो आ जाता है। दो चम्मच दूध में आधा चम्मच शहद मिलाएं। चेहरे और गर्दन में लगाए और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से इसे रिमूव कर लें।
और पढ़ें:
57 साल में सलमान खान बनना चाहते हैं पिता, जानें इस उम्र में बच्चा पैदा करने के कितने होते हैं चासेंज
आपका लाडला भी हो सकता है घर में यौन शोषण का शिकार, बच्चों के 'गंदे अंकल' की ऐसे करें पहचान
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.