20 हजार रुपए लगाकर 4500 करोड़ का कारोबार, जानें वंदना लूथरा के बारे में 7 Unknown Facts

Published : Jul 12, 2025, 01:56 PM IST
vandana luthra

सार

Vandana Luthra: 1990 के दशक में महिलाओं के लिए बिजनेस शुरू करना काफी चैलेंजिंग था। बावजूद वंदना लूथरा ने ना सिर्फ कारोबार शुरू किया, बल्कि कई कठिनाओं को पार करते हुए भारत की सबसे अमीर महिला के लिस्ट में शामिल भी हो गईं।

Vandana Luthra Lifestyle And Net Worth: जब दुनिया आपकी काबिलियत पर शक करे, तब खुद पर भरोसा रखना ही सबसे बड़ी ताकत होती है। वंदना लूथरा की कहानी इस कथन को चरितार्थ करती हैं। मात्र 20,000 रुपये में उन्होंने बिजनेस शुरू किया था। आज उनका कारोबार 4500 करोड़ है। वंदना को बिजनेस करने की प्रेरणा उनकी मां से मिलीं। उनकी मां एक आयुर्वेदिक चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन "अमर ज्योति" चलाती थीं, जो गरीब परिवारों की मदद करती थी। इस काम ने वंदना के दिल पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने तय किया कि वह भी ऐसा काम करेंगी, जिससे लोगों की जिंदगी में बदलाव आ सके।

उस दौर में भारत में न्यूट्रिशन और कॉस्मेटोलॉजी की समझ बहुत सीमित थी। इसीलिए वंदना ने जर्मनी जाकर इन विषयों की गहराई से पढ़ाई की। स्टडी खत्म करने के बाद वो भारत लौंटी और 1989 में दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में मात्र 20,000 रुपये से VLCC (Vandana Luthra Curls & Curves) की शुरुआत की। आइए बताते हैं सफलता के मुकाम पर पहुंच चुकीं वंदना लूथरा के बारे में कुछ अनकहीं बातें-

1.VLCC की शुरुआत घर के ड्राइंग रूम से की थी

वंदना लूथरा ने VLCC की नींव 1989 में दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित अपने घर के एक कमरे से रखी थी। उन्होंने ब्यूटी नहीं, वेलनेस को अपनी पहचान बनाया।

2. खूबसूरती में नहीं, स्वास्थ्य में थी रुचि

बहुत से लोग VLCC को केवल ब्यूटी ब्रांड मानते हैं, लेकिन वंदना की सोच हमेशा होलीस्टिक वेलनेस यानी सम्पूर्ण स्वास्थ्य को लेकर रही। उन्होंने न्यूट्रिशन, डायट, थैरेपी, योग और स्किन साइंस को मिलाकर एक अनोखा मॉडल बनाया।

3.बिना किसी कॉरपोरेट बैकिंग के बनी एंटरप्रेन्योर

उनके पास ना कोई बड़ा निवेशक था, ना कोई इंडस्ट्रियल बैकग्राउंड। फिर भी उन्होंने VLCC को भारत के साथ-साथ 10+ देशों में पहुंचा दिया।

4.महिलाओं के लिए 10 लाख से ज्यादा रोजगार

VLCC इंस्टीट्यूट के ज़रिए उन्होंने लाखों महिलाओं को स्किल्ड ट्रेनिंग दी है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकीं। यह पहल महिला सशक्तिकरण का असली उदाहरण है।

5.‘पद्मश्री’ से सम्मानित

सरकार ने 2013 में वंदना लूथरा को पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा था, जो भारत में नागरिकों को दिया जाने वाला चौथा सर्वोच्च सम्मान है।

6. बेटी के लिए मिसाल बनीं

उनकी बेटी भी VLCC से जुड़ी हैं और उन्होंने अपनी मां की तरह ही फिटनेस और वेलनेस इंडस्ट्री में कदम रखा है। वंदना लूथरा मानती हैं कि लड़कियों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, आत्मविश्वास भी देना जरूरी है।

7.CSR और समाज सेवा में आगे हैं वंदना

वंदना कई NGO और सरकारी योजनाओं के साथ मिलकर स्किल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और ग्रामीण महिला विकास में भी काम करती हैं।

इससे जुड़े पूछे जाने वाले प्रश्न

वंदना लूथरा के पति कौन हैं और क्या करते हैं?

वंदना लूथरा के पति का नाम मुकुल लूथरा हैं। वो भी एक सफल बिजनेसमैन हैं। उनका व्यवसाय मुख्य रूप से हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ा हुआ है। उन्होंने वंदना लूथरा के करियर की शुरुआत में उन्हें पूरा सपोर्ट दिया और VLCC के शुरुआती दिनों में एक मजबूत सहारा बने।

वंदना लूथरा के कितने बच्चे हैं?

वंदना लूथरा और मुकुल लूथरा की दो बेटियां पल्लवी और मीरा हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Candle Holder: डायनिंग टेबल के लिए एस्थेटिक कैंडल होल्डर, डिनर पर सजाएं 10 डिजाइन
कमरे की खाली जगह को बनाएं खूबसूरत रीडिंग कॉर्नर, ये 5 आइडियाज आ सकते हैं काम