
मां लक्ष्मी को साफ-सुथरा और सकारात्मकता बहुत प्रिय है, ऐसे में आप अपने घर के साज-सज्जा एवं साफ सफाई में ये जरूरी बदलाव कर मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। घर में सुख-समृद्धि और धन की बरकत बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कई महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में माँ लक्ष्मी का वास हो, तो होम डेकोर में इन 10 वास्तु टिप्स को अपनाकर अपनी जिंदगी में सकारात्मकता ला सकते हैं। इन 10 वास्तु टिप्स को अपनाकर आप अपने घर में माँ लक्ष्मी का वास कर सकते हैं और धन, सुख और समृद्धि का अनुभव कर सकते हैं। होम डेकोर को वास्तु के अनुसार सजाने से घर का वातावरण और भी सकारात्मक बनता है।
मुख्य द्वार को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, दरवाजे पर रंगोली बनाएं या स्वस्तिक चिन्ह बनाएं। इससे माँ लक्ष्मी का स्वागत होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
इसे भी पढ़ें: सावधान! कपड़ों से जुड़ी ये 7 आदतें कर सकती हैं मां लक्ष्मी को नाराज
तुलसी का पौधा घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखें, यह न केवल घर की शोभा बढ़ाता है बल्कि वातावरण को शुद्ध भी करता है। तुलसी में सकारात्मक ऊर्जा होती है, जिससे घर के लोगों की सेहत अच्छी रहती है और खुशहाली बढ़ती है।
घर में पानी का फव्वारा या एक छोटा एक्वेरियम उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। पानी का प्रवाह सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, और इससे घर में तरक्की होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में दर्पण लगाना अशुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है और घर में अशांति पैदा करता है। दर्पण को उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाएं।
घर में पूजा का स्थान हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। पूजा स्थल को साफ और सजावट के साथ रखें।
घर में नियमित रूप से मंत्रों का जाप करें या शांत और मधुर संगीत बजाएं। यह वातावरण को पवित्र और सकारात्मक बनाता है। घर में घंटी और शंख की ध्वनि से भी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
इसे भी पढ़ें: घर की इन दिशाओं में लगाएं ये पौधे, मिलेगी अपार समृद्धि और नामों-शौहरत
होम डेकोर में लाल और सुनहरे रंग का उपयोग करें, ये रंग माँ लक्ष्मी को प्रिय होते हैं और इन्हें धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पर्दे, कुशन कवर या अन्य सजावटी चीजों में इन रंगों का समावेश करें।
मोर पंख घर के मुख्य कमरे में रखना शुभ माना जाता है। इसे सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है और यह घर में खुशियों का संचार करता है। इसे आप पूजा स्थल पर भी रख सकते हैं।
मुरझाए या सूखे पौधे घर में नकारात्मकता का संचार करते हैं। ऐसे पौधों को तुरंत हटा देना चाहिए और उनकी जगह हरे-भरे पौधे लगाएं। हरे पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों को घर के पूजा स्थल या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। ध्यान रहे कि मूर्तियाँ टूटी या क्षतिग्रस्त न हों। मूर्तियों के पास घी का दीपक जलाएं और उन्हें रोजाना साफ करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.