Published : May 18, 2023, 10:26 AM ISTUpdated : May 18, 2023, 10:30 AM IST
लाइफस्टाइल: महिलाओं के लिए वट सावित्री का व्रत करवा चौथ जितना ही अहम होता है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति के लिए व्रत करती हैं। ऐसे में आपको बताते हैं 8 रेड साड़ी लुक्स जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
पूजा-पाठ में लाल रंग पहनना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में वट सावित्री व्रत के मौके पर आप रेड कलर की साड़ी पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
28
नई नवेली दुल्हन पर इस तरह की बनारसी हैवी साड़ी भी बहुत खूबसूरत लगेगी, जैसे इस तस्वीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कैरी की हुई नजर आ रही हैं।
38
वट सावित्री के मौके पर आप इस तरह की बांधनी प्रिंट रेड और पिंक कलर की साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। ये आपको बहुत ही खूबसूरत इंडियन लुक देगी।
48
बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी भाग्यश्री के इस लुक से भी आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं। जिसमें वह प्रिंटेड रेड ब्लाउज के साथ गोल्डन बॉर्डर वाली रेड साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उसके साथ उन्होंने 3 लेयर हार पहना है और बालों में गजरा और मांग भर कर अपने लुक को पूरा किया है।
58
काजोल के रेड साड़ी लुक को भी आप ट्राई कर सकती हैं। जिसमें वह खूबसूरत से लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और इसके साथ उन्होंने एमराल्ड और मोतियों वाला हार पहन कर लुक पूरा किया है।
68
अगर शादी के बाद ये आपका पहला वट सावित्री व्रत है, तो आप इस तरह की हैवी बनारसी साड़ी करधनी और हैवी नेकलेस के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ मांग टीका लगाकर सोलह श्रृंगार करें।
78
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का हर लुक शानदार होता है। खासकर साड़ी में वो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में आप उनसे इंस्पिरेशन लेते हुए इस तरीके का बंद गले का ब्लाउज रेड और गोल्डन प्रिंटेड साड़ी पर पहन सकते हैं। इसके साथ हैवी नेकलेस पहने और हाथों में चूड़ा पहन कर सोलह श्रृंगार करें।
88
वट सावित्री के मौके पर आप इस तरह की ग्रीन बॉर्डर वाली रेड साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ नाक में नथनी पहने और बड़े-बड़े झुमके पहनकर अपने लुक को पूरा करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.