Washing Machine Cover Under 500: अगर आपकी वॉशिंग मशीन भी ओपन एरिया में पड़ी रहती है और धूल मिट्टी के कारण यह गंदी हो रही है, तो इसके लिए आप 500 से भी कम कीमत में यह पांच ट्रेंडी कवर्स खरीद सकते हैं...
वॉशिंग मशीन के ऊपर कवर लगाना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह मशीन को धूल-मिट्टी और गंदगी से बचाता है। आप इस तरीके का कर्टन डिजाइन का कवर चुन सकते हैं। अगर आपकी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, तो फ्रंट कर्टन डिजाइन का कवर आपको आसानी से 400 से 450 रुपए में ऑनलाइन या ऑफलाइन मिल जाएगा।
फ्रंट लोड या टॉप लोड वॉशिंग मशीन में इस तरीके का फ्रिल डिजाइन का कवर बहुत ही क्लासी लुक देगा। साथ ही वॉशिंग मशीन को भी गंदगी से बचाएगा। इसके ऊपर नेट का कवर दिया हुआ है और ऊपर की तरफ कुछ लेस भी लगी हुई है। टॉप लोड वॉशिंग मशीन को खोलने के लिए इसमें एक एडिशनल कपड़ा भी ऐड किया गया है।
34
टॉप वॉशिंग मशीन कवर डिजाइन
अगर आप अपनी पूरी वॉशिंग मशीन को कवर नहीं करना चाहते तो अप्पर पोर्शन को कवर करने के लिए आप फ्रिज के कवर जैसा वॉशिंग मशीन का टॉप कवर भी ले सकते हैं। जिसमें साइड में तीन पॉकेट दी गई है, इसमें आप सर्फ, साबुन या ब्रश जैसी चीजें रख सकते हैं।
44
फ्रंट ओपन वॉशिंग मशीन कवर
फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के लिए इस तरह के कवर बहुत ही यूजफुल होते हैं, क्योंकि कपड़े धोने के लिए आपको यह कवर हटाने की भी जरूरत नहीं होती है। इसमें सामने एक कर्टन दिया रहता है। आप व्हाइट बेस में फ्लोरल प्रिंट वाला कवर चुन सकते हैं। यह वॉशेबल और ड्यूरेबल होता है और वॉशिंग मशीन को सालों साल चलाता है।