Washing Machine Use Mistakes: अक्सर हम वॉशिंग मशीन में ऐसे कपड़े या आइटम डाल देते हैं जो नहीं डालने चाहिए। इससे मशीन खराब हो सकती है और कपड़े भी डैमेज होते हैं। जानिए 8 ऐसी चीजें जिन्हें गलती से भी वॉशिंग मशीन में नहीं डालना चाहिए। 

DID YOU
KNOW
?
वॉशिंग मशीन का आविष्कार ?
1907 में अल्वा जे. फिशर ने पहली इलेक्ट्रिक वॉशिंग मशीन का आविष्कार किया। इस मशीन का नाम Thor था।

Washing Machine Care Tips: वॉशिंग मशीन ने हमारी जिंदगी को आसान बना दिया है। कपड़े धोने के लिए अब घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ कपड़े और आइटम ऐसे होते हैं जिन्हें वॉशिंग मशीन में डालना भारी नुकसान पहुंचा सकता है? अगर नहीं, तो अगली बार कपड़े डालने से पहले एक बार जरूर जांच लें कि इनमें से कोई चीज तो नहीं है।

टाई (Tie) को वॉशिंग मशीन में ना डालें

टाई अक्सर सिल्क या ऊनी कपड़े की होती हैं, जो मशीन में धोने पर सिकुड़ सकती हैं या अपनी शेप खो सकती हैं। इन्हें हमेशा हाथ से ही धोएं।

ब्रा (Bra) को वॉशिंग मशीन में भूलकर भी ना डालें

अगर ब्रा में वायर हो या वह लेस या सिल्क जैसे नाज़ुक फैब्रिक की बनी हो, तो वॉशिंग मशीन में धोने से यह खराब हो सकती है। इसके हुक दूसरे कपड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इसे हाथ से धोना ही बेहतर होता है।

स्विमसूट (Swimsuit) वॉशिंग मशीन में हो सकता है खराब

स्विमवियर में इस्तेमाल होने वाला स्ट्रेचेबल फैब्रिक मशीन में अपनी लोच खो सकता है। इसे हल्के साबुन और ठंडे पानी से हाथ से धोएं।

लेदर कपड़े (Leather) को बिल्कुल ना धोएं

लेदर जैकेट, स्कर्ट या बेल्ट को वॉशिंग मशीन में डालना मतलब उन्हें फाड़ने या क्रैक करने का रिस्क लेना है। इसे ड्राई क्लीनर में दें या फिर घर पर गीले कपड़े से साफ करें।

इसे भी पढ़ें:Bhabhi Rakhi Design: डिजाइन देख भाभी भी बोलेगी वाह, रक्षाबंधन के लिए खरीदें लुंबा राखी के शानदार डिजाइन

जानवरों के बाल लगे कपड़े वॉशिंग मशीन में ना डालें

अगर आप ऐसे कपड़े मशीन में डाल देंगे जिनमें पालतू जानवरों के बाल हों, तो वो मशीन की फिल्टर को जाम कर सकते हैं। पहले लिंट रोलर से बाल हटाएं। फिर डालें।

एम्बेलिश्ड कपड़े वॉशिंग मशीन में ना डालें

सीक्वेंस, मिरर या बीड वर्क वाले कपड़े मशीन में धोने से डैमेज हो सकते हैं। उनके डेकोरेशन निकल सकते हैं या मशीन को नुकसान पहुंच सकता है।

मेमोरी फोम पिलो वॉशिंग मशीन में ना धोएं

मेमोरी फोम वॉशिंग मशीन में डालने पर पानी सोखकर भारी हो जाता है और फट सकता है। इससे मशीन का फिल्टर जाम हो सकता है। इसे गीले कपड़े से साफ करें या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें।

नाजुक फैब्रिक वाले कपड़े को वॉशिंग मशीन से रखें दूर

सिल्क, वेलवेट, लेस और कश्मीरी कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोना नहीं चाहिए। ये खराब हो सकते हैं। इन्हें हाथ से या ड्राई क्लीन कराएं।

और पढ़ें:Rose Gold Ring Design: 2 ग्राम में भारी लुक, राखी में बहन को दें रोज गोल्ड रिंग के खूबसूरत पीस