
Reuse Baby Socks: घर में ऐसी कई चीजें पड़ी होती हैं जिनको हम दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे ही एक चीज है छोटे हो गए या फिर ढीले पड़ गए मोजे। उम्र बढ़ने के साथ अक्सर बच्चों के मोजे छोटे हो जाते हैं। अगर एक मोजा खो जाए तो दूसरे मोजे का कोई इस्तेमाल नहीं रहता। अगर आपके पास भी इस तरह के मोजे का भंडार है तो आप कुछ तरीकों से इन्हें दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। आईए जानते हैं या छोटे हो गए मोजे को दोबारा इस्तेमाल कैसे करें?
कपड़े धोने के साबुन अक्सर इस्तेमाल करने के बाद छोटे टुकड़ों के रूप में बच जाते हैं। ऐसे में साबुन का दोबारा इस्तेमाल करना बहुत कठिन हो जाता है। आप साबुन के छोटे टुकड़ों को मोजे के अंदर भर सकते हैं और इसे ऊपर से बंद कर दें। अब जिस कपड़े को साफ करना है, उसे पर मोजे को रगड़े। ऐसा करने से आपके छोटे बचे साबुन का इस्तेमाल हो जाएगा।
Homemade chocolate: डेरी मिल्क-किटकैट को No कहेंगे बच्चे, घर पर बनाएं हेल्दी टेस्टी Nutty
हैवी या जरी साड़ी में अगर कोई दाग लग गया है तो उसे आप ब्रश से साफ नहीं कर सकती। आप कपड़े धोने वाले ब्रश को मोजे के अंदर डालें और फिर साड़ी साफ करें। आपकी साड़ी खराब भी नहीं होगी और दाग की भी निकल जाएगा।
छोटे बच्चों के मोजे में बेहद सुंदर डिजाइन बने होते हैं। आप मोजे के कप की हाइट से नापकर काट लें। अब आप टूटे हुए कप में मौजे को मोजे से कवर कर दें।इससे आपका टूटा हुआ कप भी सुंदर दिखेगा। इसे स्टडी टेबल में सजा दें ताकि बच्चे कप में पेंसिल और जरूरी स्टेशनरी का सामान रख सकें।
और पढ़ें: सैलरी आते ही बहन को करें खुश ! पहनाएं 2gm Gold Huggie Earrings
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.