Who is Nita Ambani Hairstylist Ritika Kadam: नीता अंबानी की हेयर स्टाइलिस्ट रितिका कदम कौन हैं? जानिए उनके करियर, सेलिब्रिटी क्लाइंट्स, ब्राइडल एक्सपर्टिज और एक इवेंट के लिए कितना चार्ज करती हैं। पढ़ें पूरी प्रोफाइल और फीस डिटेल्स।
Nita Ambani Hairstylist Ritika Kadam: मुंबई की जानी-मानी ब्राइडल और सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट रितिका कदम (Ritika Kadam) इन दिनों चर्चा में हैं। ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी रितिका को कई हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स के साथ काम करने का अनुभव है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने देश की बड़ी हस्तियों के खास मौकों पर हेयर स्टाइलिंग की है। रितिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वे ब्राइडल हेयर ट्रेंड्स और लग्जरी वेडिंग लुक्स के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं।
नीता अंबानी से कैसे जुड़ा नाम?
देश के बड़े बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाली नीता अंबानी अपने एलिगेंट और रॉयल लुक के लिए मशहूर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रितिका कदम ने हाई-प्रोफाइल इवेंट्स और फैमिली फंक्शन्स में अंबानी परिवार के लिए हेयर स्टाइलिंग का काम किया है। हालांकि हर इवेंट की आधिकारिक डिटेल सार्वजनिक नहीं होती, लेकिन इंडस्ट्री में रितिका का नाम ‘लक्जरी ब्राइडल और सेलिब्रिटी हेयर एक्सपर्ट’ के रूप में लिया जाता है।
रितिका कदम किन बड़े नामों के लिए कर चुकी हैं काम?
रितिका कदम का नाम कई सेलिब्रिटी असाइनमेंट्स से जुड़ चुका है। सबसे बडे नाम में नीता अंबानी तो हैं ही इसके अलावा वह मीडिया इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उन्होंने कई सेलिब्रिटीज के लिए काम किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के लिए काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी में हेयर स्टाइलिंग की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि वे अभिनेता रणवीर सिंह की बहन के लिए भी खास मौकों पर हेयर लुक तैयार कर चुकी हैं।
रितिका कदम एक हेयर स्टाइल का कितना लेती हैं चार्ज?
अगर फीस की बात करें तो रितिका कदम प्रीमियम सेगमेंट में काम करती हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ब्राइडल हेयर/मेकअप पैकेज लगभग 15,000 रुपए से 20,000 रुपए या उससे अधिक, पार्टी/इवेंट हेयर स्टाइलिंग के 2,500 रुपए से 12,000 रुपए, सर्विस के अनुसार चार्ज करती हैं। बड़े इवेंट, डेस्टिनेशन वेडिंग या वीवीआईपी असाइनमेंट्स में फीस इससे ज्यादा भी हो सकती है।
हेयर स्टाइलिस्ट रितिका कदम की क्यों है इतनी डिमांड?
रितिका कदम की खासियत है पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का फ्यूजन। वे खासकर दुल्हनों को ऐसा हेयर लुक देती हैं जो भारी ज्वेलरी और आउटफिट के साथ बैलेंस बनाकर चले। हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स और लग्जरी वेडिंग मार्केट में मजबूत पकड़ की वजह से वे आज भारत की चर्चित हेयर स्टाइलिस्ट्स में गिनी जाती हैं।


