Ahoi Astami 2025 को स्टाइल करें नीता अंबानी सी 4 साड़ी, लगेंगी रईस मां

Published : Oct 13, 2025, 06:55 AM IST
Nita Ambani Saree Designs

सार

Ahoi Astami 2025: 13 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का व्रत महिलाएं रख रही हैं। बच्चों के लिए मां पूरे दिन उपवास रखकर पूजा-पाठ करती हैं। इस दौरान वो नई साड़ी पहनती हैं। आप नीता अंबानी सी साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।

Nita Ambani Saree Designs: अहोई अष्टमी संतान के लिए माएं रखती हैं। यह पर्व मातृत्व और आशीर्वाद का प्रतीक है। इसके साथ ही यह दिन ट्रेडिशनल लुक को नए अंदाज में दिखाने का भी मौका देता है। इस खास अवसर पर महिलाएं सजधज कर पूजा करती हैं और अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं। अगर आप भी इस अहोई अष्टमी पर एलीगेंट और रईस लुक चाहती हैं, तो नीता अंबानी का स्टाइल आपका परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है। उनकी साड़ियां रॉयल्टी, ग्रेस और ट्रेडिशन का सुंदर संगम हैं। तो चलिए देखते हैं, नीता अंबानी से इंस्पायर्ड 4 साड़ियां जिन्हें पहनकर आप लगेंगी बिल्कुल रईस मां की तरह।

पेस्टल सिल्क साड़ी

साड़ी का फैब्रिक हल्का और फ्लोई है, जो पहनने वाले को रॉयल और सॉफ्ट अपीयरेंस देता है। इसके साथ नीता ने लेसवर्क ब्लाउज को पेयर किया है, जो लुक में एक मॉडर्न टच जोड़ता है। उन्होंने इस लुक को टर्कॉइज़ और डायमंड ज्वेलरी सेट के साथ कंप्लीट किया है । यह साड़ी अहोई अष्टमी, करवा चौथ या दीवाली जैसे त्योहारों पर पहनने के लिए परफेक्ट है। अगर आप भी एक रईस और रॉयल लुक चाहती हैं, तो नीता अंबानी की इस पेस्टल सिल्क साड़ी को इंस्पिरेशन बनाएं।

लैवेंडर-पिंक बनारसी साड़ी

नीता अंबानी हैंडवॉवन बनारसी साड़ी पहनी हैं। लैवेंडर और पिंक शेड की ये साड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। इसमें जरी वर्क, बार्फी बूटी और कोनिया पैस्ले मॉटिफ्स का काम किया गया है। इस तरह की साड़ी आप भी अपने लिए चुन सकती हैं।ओपन पल्लू के साथ स्टाइल करें।

पिंक साड़ी 

नीता अंबानी की यह साड़ी पारंपरिक शान और आधुनिक रंगों का सुंदर संगम है। रानी पिंक और स्काई ब्लू के कॉम्बिनेशन में बनी यह कांचीवरम सिल्क साड़ी गोल्डन जरी वर्क से सजी है। ब्लाउज पर किया गया गोल्ड थ्रेड एम्ब्रॉयडरी इसे रॉयल टच देता है। उन्होंने इसे पोल्की नेकलेस और गुलाबी चूड़ियों के साथ स्टाइल कर एक परफेक्ट फेस्टिव लुक क्रिएट किया है।

और पढ़ें: Lehenga Designs: दीदी की शादी में दिखना है सबसे अलग? चिकनकारी लहंगा पहन ढाएं कहर

रंगकट बनारसी साड़ी 

उनकी यह रंगकट बनारसी साड़ी मनिश मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई थी, जिसमें फूलों के मॉटिफ्स और जरी ह्यूज थे। साड़ी 28 चौक जाल रंगकट थ्रेड्स से बनी थी, जिसे लगभग छह महीने में तैयार किया गया। इसके साथ उन्होंने ग्रीन ब्लाउज़ और भारी आभूषणों को पेयर किया। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में मिल जाएंगी।

और पढ़ें: दिवाली पार्टी का आया इनवाइट, तो पहनकर जाएं ये 6 शरारा सूट

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

यंग गर्ल्स ट्राय करें 6 हेयरस्टाइल, सारा तेंदुलकर से लें आइडिया
50 की उम्र में भी चाहिए जवां त्वचा? अपनाएं ये आसान होममेड फेस सीरम