
लाइफस्टाइल डेस्क. पूरे देश भर के बाजारों में शादी सीजन की रौनक शुरू हो गई है। लाखों लड़का-लड़की नवंबर से लेकर दिसंबर तक शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अकेले दिल्ली में 4 लाख से ज्यादा शादियां होने की उम्मीद है। वहीं पूरे भारत में 38 लाख शादियां होने की उम्मीद जताई जा रही है। एक लड़की अपनी शादी के लिए हर चीज खास चाहती है। जिसमें चूड़ा भी शामिल है। शादी के दिन वो अपने लहंगे के साथ सबसे सुंदर चूड़ा चाहती है। तो हम आपको यहां दिखाने जा रहे हैं 5 चूड़ा डिजाइन जिससे आइडिया लेकर शॉपिंग कर सकती हैं।
कुंदन और नग वर्क वाली चूड़ा
आजकल सिंपल चूड़ियों के साथ हैवी कंगन पहनना ज्यादातर लड़कियां पसंद करती हैं। इस चूड़े में कुछ ऐसा ही डिजाइन दिया गया है। रेड कलर की प्लेन चूड़ियों के बीच में दो नग वाली चूड़ी को जोड़ा गया है। इसके बाद चौड़ा कंगन डालकर इसे और भी खूबसूरत बनाया गया है। इस तरह का चूड़ा जब आप पहनती हैं तो काफी एलिगेंट लुक आता है। आपने अपने लहंगा से इस तरह का चूड़ा ले सकती हैं। इस तरह का चूड़ा 800-1500 रुपए में मिल जाती है।
झूमड़ वाला चूड़ा
झूमर वाला चूड़ा आजकर ट्रेंड में है। मेटल के छोटे बड़े झूमर इसमें जोड़े जाते हैं। चूड़ी के बीच में और आगे पीछे हैवी कंगन को पेयर किया जाता है। कंगन में ही झूमर या घुंघरू लगाकर इसे सुंदर बनाया जाता है। इसमें भी रेड, पिंक कलर के ऑप्शन आते हैं। साड़ी या फिर लहंगे के साथ इस तरह का चूड़ा अच्छा लगता है। इसकी कीमत 1000-15000 के बीच में होती है।
गोल्ड प्लेडे चूड़ा
गोल्ड प्लेडे चूड़ा में चूड़ियां नहीं लगाई जाती है। बल्कि कंगन के साथ चौड़ा बाला जोड़ा जाता है। इसके ऊपर कुंदन,नग और मेटल से खूबसूरत डिजाइन बनाए जाते हैं। हालांकि इसे लंबे वक्त तक कैरी नहीं कर सकती हैं। क्योंकि इसमें लगा गोल्ड प्लेट निकलने लगता है। इस तरह का चूड़ा 700 -1300 रुपए में मिल जाती है।
कुंदन पर्ल चूड़ा
इस तरह का चूड़ा आज की दुल्हन को ज्यादा पसंद आती है। इससे हाथ भरा-भरा और काफी खूबसूरत दिखती है। पर्ल , नग जड़े कंगन के साथ रेड चूड़ियों को पेयर किया जाता है। इस तरह का चूड़ा 1500-2000 रुपए में मार्केट या ऑनलाइन मिल जाती है।
पिंक चूड़ा
अगर आप शादी में पिंक कलर का लहंगा पहनने जा रही हैं तो इस तरह का चूड़ा उसपर काफी जमेगा। पर्ल से सजा कंगन और प्लेन चूड़ी वाकई आपके हाथों को इतना हसीन बना देगा कि जब पिया पकड़ेंगे तो उन्हें चूमने का मन करेंगा। इस तरह का चूड़ा खरीदने के लिए करीब 2000 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।
और पढ़ें:
ज्वेलरी देख जल जाएंगी ननद, जब हंसिका मोटवानी को करेंगी COPY
डायमंड या गोल्ड, शादी में कौन सी ज्वेलरी खरीदना है फायदेमंद
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.