
हम में से कई लोग रात में बिस्तर के पास पानी रखकर सोने की आदत रखते हैं। कुछ लोग इसे रात में प्यास लगने पर पीने के लिए रखते हैं, तो कुछ इसे सेहत के लिए जरूरी मानते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह आदत कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकती है और जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर के पास पानी रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जिससे मन में बेचैनी, अनावश्यक तनाव और चिंता बनी रहती है। इससे आपको बार-बार बुरे सपने आ सकते हैं और नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
रात में सिरहाने पानी रखने से घर में आर्थिक तंगी होने की संभावना बढ़ जाती है। वास्तु कहता है कि यह आदत आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है और पैसा टिकने में परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: सुख और समृद्धि का राज: 10 वास्तु टिप्स जो आपके घर को बनाएंगे खास!
अगर आप रोज़ सोने से पहले पानी पास में रखते हैं, तो यह पारिवारिक जीवन में झगड़े और गलतफहमियों को जन्म दे सकता है। यह घर के सदस्यों के बीच मतभेद और अनबन बढ़ा सकता है, जिससे रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।
वास्तु के अनुसार, पानी एक ऊर्जा वाहक है और अगर इसे गलत जगह रखा जाए, तो यह घर में नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित कर सकता है। खासतौर पर अगर पानी का बर्तन टूटा हुआ या गंदा हो, तो यह घर में अशुभ प्रभाव ला सकता है।
इसे भी पढ़ें: घर से दूर होगी नेगेटीविटी, इन 5 वास्तु टिप्स से पाएं छुटकारा!
वास्तु शास्त्र में जल को चंद्रमा माना गया है, चंद्रमा यानी मन और चंचलता। इसलिए रात में बिस्तर के करीब पानी रखने का असर आपके मन पर पड़ेगा। साथ ही जल को जल्दी एनर्जी एब्जॉर्ब करने वाला तत्व माना गया है और रात में हमारा शरीर नेगेटिव एनर्जी को रिलीज करता है। जब बॉडी एनर्जी रिलीज करती है, तो पानी उस नेगेटिव एनर्जी को तेजी से अवशोषित करता है, इसलिए एक बड़ा कारण ये भी है कि बिस्तर के करीब पानी न रखें और न ही उसे पीएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.