
Home Decoration With Ribbon: आजकल घर को एस्थेटिक और रॉयल लुक देने के लिए लोग तरह-तरह के महंगे शोपीस, फ्लावर वास और कई चीजें लेकर आते हैं और जब हम किसी ऐसे घर में जाते हैं तो हमें लगता है कि हम भी इस तरह की चीज लें। लेकिन बजट कम होने के कारण कई बार हम एस्थेटिक चीज घर के लिए नहीं खरीद पाते, तो अब आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताते हैं एक ऐसा तरीका जिससे आप घर में पड़े पुराने रिबन की मदद से ही अपने ड्राइंग रूम के लिए फ्लावर वास बना सकते हैं और घर को एस्थेटिक और रॉयल लुक दे सकते हैं।
बॉटल से फ्लावर वास और रिबन से बनाएं फ्लावर
अगर आपके ड्राइंग रूम या बेडरूम का कोई कोना खाली पड़ा है, जहां पर आप एस्थेटिक फ्लावर वास लगाना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि पुराने रिबन को आप कैसे रीयूज कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर theshoniyeofficial नाम से बने पेज पर एक वायरल हैक शेयर की गई है, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 60000 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
2 से 3 रंग बिरंगे चौड़े रिबन
एक कांच की बोतल
एक मोटी रस्सी
ग्लू
ये भी पढ़ें- रद्दी नहीं पुराने न्यूजपेपर, कबाड़ी को देने की जगह बनाएं DIY craft
और पढ़ें- दवा के रैपर से बनाएं 7 अमेजिंग DIY Craft, कंपटीशन में मिलेगा 1st Prize
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.