Dolphin Skin Makeup Care Tips: ग्लास स्किन पाना हर किसी का ड्रीम है, लेकिन अब डॉल्फिन ट्रेंड भी पॉपुलर हो रहा है। इसे पाने के लिए स्किनकेयर रूटीन, मेकअप स्टेप स लेकर जरूरी टिप्स जानें।
शाइनी मेकअप करना किसे पसंद नहीं होता। हर लड़की की चाह होती है कि उसका फेस हर ओकेजन पर चमकता-दमकता दिखाई दे। बीते कुछ समय में ग्लास स्किन जहां सबकी फेवरेट बनी हुई थी, तो अब इसकी जगह डॉल्फिन स्किन ग्लो ने ले ही है। अगर आप भी मेकअप ट्रेंड फॉलो करती हैं तो ये स्टोरी खास आपके लिए है। यहां देखें स्किन केयर से मेकअप तक, डॉल्फिन स्किन का सीक्रेट।
डॉल्फिन स्किन ट्रेंड क्या है?
हैवी मेकअप की बजाय नो और मिनिमल लुक ट्रेंड है। चेहरे को हाई शाइन और हेल्दी ग्लो देने के लिए डॉल्फिन स्किन एक तकनीक है, जहां सिर्फ मेकअप नहीं बल्कि सही स्किन केयर, मेकअप प्रेप और हाइड्रेशन लेकर मेकअप लेयरिंग पर पूरा ध्यान दिया जाता है।
स्किन केयर स्टेप्स
चेहरे की सफाई- फेस को माइल्ड क्लींजर से साफ करें, इससे गंदगी हटेगी और फेस ग्लोइंग दिखेगा
एक्सोफोलिएशन- 15 दिन में एक बार एक्सफोलिएशन करें। यह नाक, गले की डेड स्किन को हटाते हुए स्मूद लुक देता है
स्किन हाइड्रेशन- डॉल्फिन स्किन पाने के लिए चेहरे को हाइड्रेट रखें। इसके लिए Hyaluronic Acid Serum, Face Mist का यूज करें
मॉइश्चराइजर- हाइड्रेशन लॉक करने के लिए मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं
सनस्क्रीन- घर के अंदर हो या बाहर सनस्क्रीन कभी मत मिस करें। घर पर SPF 30 तो बाहर जाने पर SPF 50 का इस्तेमाल करें
ग्लोइंग प्रामर- फेस पर मेकअप करने से पहले बेस बनाना जरूरी है। इसके लिए आप Illuminator Primer चुनें, जो हाइड्रेशन देने के साथ चमक भी देगा।
लाइटवेट फाउंडेशन- भारी फाउंडेशन की बजाय वन लेयर High Coverage Foundation लगाएं जो स्किन को नेचुरल बनाएगा ।
लिक्विड ब्लश का यूज- सूखे ब्लश के मुकाबले क्रीम या Liquid Blush फेस को फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है।
हाईलाइटर कैसे लगाएं ? हाईलाइटर सीधे गाल पर लगाने की बजाय चीकबोन, नोज, ब्राउन बोन और क्यूपिड बो पर लगाएं। यह टेक्निक डॉल्फिन स्किन के लिए सबसे जरूरी है।
सेटिंग स्प्रे यूज करें- आखिर में मैट या फिर Long Lasting Setting Spray का इस्तेमाल करें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.