
जुलाई आते-आते मानसूम का मौसम शुरु हो जाता है। इस दौरान सड़कों पर पानी भरना, फिसलन और कीचड़ जैसी समस्याएं आम हो जाती है। ऐसे में सही फुटवियर चुनना केवल फैशन नहीं बल्कि जरूरत बन जाता है। इस दौरान गलत जूते या सैंडल पहनने से केवल पैर नहीं गीले होते बल्कि फिसलने, गिरने से फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप भी आरामदायक चप्पलों के साथ रेनी सीजन में स्टाइलश दिखने की चाहत रखती हैं तो इस आर्टिकल में, जानें किस तरह की चप्पलें आपको खरीदनी चाहिए।
यह पूरी तरह से वाटरफ्रूफ चप्पल है, जो बारिश में आसानी से कहीं पर भी पहनी जा सकती है। साथ ही इसे साफ करना आसान है। आप इसे पार्टी, ऑफिस से लेकर कैजुअल हर जगह वियर करें।
गिरने-फिसलने के डर से बचने के लिए क्लोसेट में मजबूत स्ट्रैप वाली फ्लोटर्स रखें। इसकी ग्रिप मजबूत होती है, जो बहुत जलभराव जैसी स्थिति में सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं।
बार-बार चप्पल उतारना और पहनना मुश्किल भरा काम है। यदि आप कंफर्ट और स्टाइल पसंद करती हैं त स्लाइडर चप्पल को विकल्प बनाएं। इन्हें घर, बाजार या फिर कॉलेज के लिए पहन सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Potato Growing Guide: एक आलू के अनेकों रूप, घर पर उगाये 10 तरीके से ज्यादा वैराइटी
सड़कों में पानी भरने से गीले होने से अक्सर पैरों में कीचर या गंदगी लग जाती है। ऐसे में आप फ्रंट क्लोस्ड लुक पर क्लॉग्स कैरी करें। यह बारिश में ऑफिस और ट्रेवल के लिए अच्छा ऑप्शन है।
इस फुटवियर का सोल ऊंचा होता है, जिससे ये सीधे पानी के संपर्क नहीं आता है। अगर आप हाई हील्स या सोल वाली चप्पलें पहनने में कंफर्टेबल फील करती हैं तो इसे विकल्प बनाएं।
बारिश में चप्पल में पानी भरने से चलना आसान हो जाता है। ऐसे में आप तुरंत सूखने वाला स्पोर्ट्स सैंडल खरीदें, जो जल्दी ड्राई होकर पांव को आरामदायक बनाती है। इसे लंबी दूरी के लिए चुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें- बिना बाल काटे च्यूइंगम कैसे निकालें ? जान लें ये आसान घरेलू तरीके
अगर आप ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहती हैं तो सबसे किफायती और मानसून फ्रेंडली रबर चप्पल चुनें। यह पानी में खराब नहीं होती और बहुत आसानी से साफ हो जाती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.