
Kitchen Vastu Rule: किसी भी घर की रसोई घर की महत्वपूर्ण जगह होती है, यहां पर रखे जाने वाले वस्तु, बनने वाला भोजन और यहां की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको रसोई से जुड़ी कुछ खास बात बताएंगे। वास्तु शास्त्र और पारंपरिक भारतीय मान्यताओं के अनुसार, घर की रसोई में कुछ वस्तुओं को रखने या सही तरीके से नहीं रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है, जिससे आर्थिक परेशानियाँ, गरीबी और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। रसोई में रखने वाले कुछ ऐसे वस्तु हैं, जिसे रखने से घर में धन हानि, वाद विवाद, स्वास्थ्य खराब और मां लक्ष्मी की बहन दरिद्रता का आगमन होने लगता है। किचन से जुड़ी इन बातों के बारे में हमने अपने एस्ट्रो एक्सपर्ट शिवम पाठक से।
दरिद्रता को बुलाती है रसोई में रखी ये चीजें
1. टूटा-फूटा बर्तन या सामान
टूटे हुए बर्तन, फटे हुए कपड़े या किसी भी प्रकार की टूटी हुई वस्तु को रसोई में रखना अशुभ माना जाता है। यह दरिद्रता का प्रतीक होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ऐसे बर्तन या वस्तुएं तुरंत बदल देनी चाहिए या फिर किचन और घर से इसे दूर रखना चाहिए।
2. जंग लगे हुए बर्तन
जिन बर्तनों में जंग लग गया हो, उन्हें रसोई में रखने से बचना चाहिए। यह आर्थिक नुकसान और दरिद्रता का संकेत होता है। जंग लगे बर्तन नकारात्मकता बढ़ाते हैं, इसलिए उन्हें साफ करके या हटा देना चाहिए।
3. रसोई में झाड़ू
झाड़ू को कभी भी रसोई में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की समृद्धि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और इसे रसोई में रखना अशुभ होता है। इसलिए हमेशा झाड़ू को घर के ऐसे जगह पर रखना चाहिए, जहां किसी की नजर न पड़े।
इसे भी पढ़ें : मिर्च का पौधा: घर में लगाना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु
4. खराब हो चुकी सामग्री
यदि रसोई में किसी प्रकार की सामग्री जैसे आटा, चावल, मसाले या अन्य खाद्य वस्तुएं खराब हो गई हों, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। खराब चीजें घर में दरिद्रता और आर्थिक कठिनाइयाँ लाती हैं।
5. खाली कंटेनर या डिब्बे
रसोई में खाली डिब्बे या कंटेनर रखना भी दरिद्रता का कारण बन सकता है। कोशिश करें कि हमेशा कुछ न कुछ खाने की चीजें इन डिब्बों में रहे। खाली कंटेनर नकारात्मकता फैलाते हैं और आर्थिक तंगी का संकेत होते हैं।
6. रसोई में कूड़ा-करकट का ढेर
रसोई में कूड़ा-करकट का ढेर जमा नहीं होना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
7. तेल या घी की गंदगी
रसोई में तेल या घी फैलने पर उसे तुरंत साफ करना चाहिए। गंदगी और बिखरी हुई चीजें दरिद्रता का प्रतीक मानी जाती हैं। साफ-सुथरी रसोई धन-समृद्धि और खुशहाली को आकर्षित करती है।
8. खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
अगर रसोई में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मिक्सर, माइक्रोवेव, टोस्टर आदि खराब हो गया हो, तो उसे ठीक करा लें या तुरंत हटा दें। खराब उपकरण घर की उन्नति में बाधक बन सकते हैं और नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकते हैं।
9. जल या अग्नि का असंतुलन
रसोई में जल और अग्नि (चूल्हा, गैस स्टोव) का सही संतुलन होना चाहिए। अगर रसोई में जल (पानी की जगह) और अग्नि (चूल्हे की जगह) सही वास्तु नियम के अनुसार से नहीं रखे जाते हैं, तो इससे भी घर में दरिद्रता और गरीबी आ सकती है। चूल्हे और पानी के स्थान का सही स्थान पर होना बहुत महत्वपूर्ण है।
10. रसोई में धूप या प्रकाश का अभाव
रसोई में पर्याप्त धूप और रोशनी का आना शुभ माना जाता है। अंधेरे और गंदे स्थानों पर दरिद्रता का वास होता है। इसलिए रसोई को हवादार और रोशनी से भरपूर रखना चाहिए, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।
इसे भी पढ़ें: अगर यहां रखते हैं झाड़ू, तो दरिद्रता को दे रहे हैं निमंत्रण!
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.