Miss Universe Jennifer Barreto: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जानें, 27 साल की जेनिफर कौन है, क्या करती हैं, उनकी शिक्षा, करियर, परिवार और मिस यूनिवर्स के फाइनल में दिए गए उनके खास जवाब के बारे में।
जेनिफर बैरेटो प्यूर्टो रिको की रहने वाली हैं। 27 साल की जेनिफर ने मिस यूनिवर्स 2026 में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और दुनिया की कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए ताज अपने नाम किया। वह मनोविज्ञान और सोशल वर्क की पढ़ाई कर चुकी हैं। उनकी मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ मनोविज्ञान और सोशल वर्क में मास्टर डिग्री भी शामिल है।
25
ब्यूटी क्वीन बनने से पहले क्या करती थीं जेनिफर?
जेनिफर की पहचान सिर्फ मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट तक सीमित नहीं है। उन्होंने साल 2021 में टेक्सास में फोर्ट कैवाजोस में अमेरिकी सेना के फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम के साथ काम शुरू किया था। इस कार्यक्रम के तहत वह घरेलू हिंसा और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार जैसी समस्याओं से प्रभावित लोगों की मदद करने से जुड़ी थीं। इसके बाद उन्होंने प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट के तौर पर भी काम किया। इस भूमिका में वह समुदायों की जरूरतों को समझने, जोखिमों की पहचान करने और लोगों की सुरक्षा व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने से जुड़ी रणनीतियों पर काम करती थीं।
जेनिफर शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। वह अपने पेशेवर जीवन के साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी संभालती हैं। उनकी कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है, जो परिवार और करियर के साथ अपने सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं।
45
फाइनल में दिए जवाब ने जीता जजों का दिल
मिस यूनिवर्स 2026 के फाइनल राउंड में टॉप 5 प्रतिभागियों से पूछा गया कि इस समय दुनिया को अपने नेताओं से सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है। इस सवाल के जवाब में जेनिफर ने सहानुभूति और दूसरों को समझने की क्षमता को अहम बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग अक्सर एक-दूसरे को जज करते हैं और सवाल उठाते हैं। ऐसे में अच्छे नेताओं को लोगों की बात सुननी चाहिए और अपने मूल्यों पर कायम रहना चाहिए।
55
भारत की काजिया लिज मेजो का कैसा रहा प्रदर्शन?
इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से काजिया लिज मेजो ने हिस्सा लिया। उन्होंने टॉप 30 में जगह बनाकर भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना सकीं। वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज ने फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज ने सेकंड रनर-अप का खिताब हासिल किया। इस तरह जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का ताज जीतकर प्यूर्टो रिको का नाम रोशन किया।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.