
Luxury Bag Fashion: लग्जरी बैग्स की दुनिया में लूई वीटॉन (Louis Vuitton) का नाम सबसे ऊपर आता है। इसके बैग्स लाखों में बिकते हैं, इसके बावजूद इनकी मांग कभी कम नहीं होती। अमीरों के बैग कलेक्शन में Louis Vuitton (LV) जरूर शामिल होता है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक, कई सेलिब्रिटीज के हाथों में इस ब्रांड के बैग्स देखे जा सकते हैं। यह एक स्टेटस सिंबल भी बन चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये बैग्स इतने महंगे क्यों होते हैं? आइए, इसकी प्रमुख वजहों को जानते हैं।
लूई वीटॉन अपने बैग्स को बनाने में प्रीमियम लेदर और खास तरह के कैनवास का इस्तेमाल करता है जो टिकाऊ होते हैं और लंबे समय तक खराब नहीं होते। ये वॉटर प्रूफ और फायर रेसिस्टेंट भी होते हैं। एक बैग को तैयार करने में कई स्टेप्स होते हैं और अनुभवी कारीगर ही इन्हें हाथ से तैयार करते हैं। यह प्रक्रिया ऑटोमेटेड नहीं होती, जिससे इसकी कीमत बढ़ती है।
लूई वीटॉन अपने प्रोडक्ट्स को बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस नहीं करता। एक-एक डिजाइन सीमित संख्या में उपलब्ध होता है, जिससे वो एक्सक्लूसिव बना रहता है। डिमांड पर कंपनी बैग को कस्टमाइज भी करती है। ये सीमित प्रोडक्शन कस्टमर्स के बीच रेयर होने की भावना को जन्म देता है।
लूई वीटॉन की शुरुआत 1854 में हुई थी और तब से यह लग्जरी और क्लास का प्रतीक बन चुका है। इसकी ब्रांड वैल्यू ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इंटरब्रांड रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, एलवी दुनिया का सबसे मूल्यवान लग्जरी ब्रांड है। इसकी विरासत और ब्रांड स्टेटस की वजह से लोग इसके महंगे दाम चुकाने को तैयार रहते हैं।
और पढ़ें: Independence Day Fashion: व्हाइट सूट की शान बढ़ाए तिरंगा दुपट्टा, 15 अगस्त पर पाएं परफेक्ट लुक
लूई वीटॉन का प्रचार बहुत प्रभावशाली होता है। दुनिया के बड़े फैशन इवेंट्स, रेड कार्पेट शो और सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट इस ब्रांड की पॉपुलैरिटी को और बढ़ाते हैं। काइली जेनर, दीपिका पादुकोण और एंजेलिना जोली जैसे सितारे इस ब्रांड को प्रमोट करते देखे गए हैं, जिससे इसका क्रेज और भी बढ़ता है।
लूई वीटॉन अपने प्रोडक्ट्स को कॉपी या नकली बनने से बचाने के लिए खास सीरियल नंबर और डिजाइन तकनीक अपनाता है। यह इन बैग्स को और भी खास बना देता है।
इसे भी पढ़ें: Independence Day Nail Art: 15 अगस्त में बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, चुनें 3 नेल आर्ट डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.