दूसरों की नींद ही नहीं आपकी सेहत को भी खराब कर सकते हैं खर्राटे, जानें इसका कारण और इससे छुटकारा पाने का तरीका

Published : Mar 23, 2023, 04:30 PM IST

लाइफस्टाइल: नींद में सोते समय खर्राटे आना एक सामान्य चीज है, लेकिन कई बार यह खर्राटे इतने भीषण हो जाते हैं कि यह हमारी सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं खर्राटे इतने खतरनाक क्यों होते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है...

PREV
17

क्यों आते हैं खर्राटे

दरअसल, खर्राटे आना सांस लेने के दौरान रुकावट आने पर आते हैं, जो अक्सर नाक, गले और मुंह से निकलते हैं। इतना ही नहीं कई बार ज्यादा सिगरेट शराब पीने और मोटापे की वजह से भी खर्राटे आते हैं।

27

खर्राटों की गंभीर स्थिति

जब खर्राटों का समस्या भीषण रूप ले लेती है, तो ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है, हार्टअटैक का रिस्क भी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं खर्राटे लेने के दौरान कभी सांस अचानक रुक भी सकती है, तो यह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है।

37

खर्राटे आने के लक्षण

आमतौर पर जो लोग दिनभर बहुत मेहनत करते हैं, उन्हें रात के समय खर्राटे आ सकते हैं। इसके अलावा जो लोग अत्यधिक मोटे होते हैं, तला-भुना और मसालेदार भोजन करते हैं उन्हें भी खर्राटे की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं तनाव, सिरदर्द और ज्यादा नींद आना भी खर्राटे के मुख्य लक्षण है।

47

खर्राटे से निजात पाने के तरीके

बेड टाइम एक्सरसाइज

ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विसेज (NHS) के डॉक्टर ने खर्राटे को दूर करने के लिए बेड टाइम एक्सरसाइज करने की सलाह दी है, जिससे खर्राटों को काफी हद तक कम किया जा सकता है-

1. एक्सपर्ट के मुताबिक खर्राटों को कम करने के लिए आप 5 सेकंड के लिए अपनी जीभ को बाहर निकाल कर रखें और इस स्थिति में कुछ देर के लिए रहे। इस एक्सरसाइज को दो से तीन बार दोहराए। ऐसा करने से खर्राटे की समस्या कम होती है।

57

2. खर्राटों को कम करने के लिए आप अपनी जीभ को मुंह के अंदर एक तरफ से दूसरी तरफ (बाएं से दाएं) घुमाएं। ऐसा करने से गले और मुंह की मांसपेशियां खुलती है और आपको खर्राटों की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

67

3. रात को सोने से पहले अपनी उंगलियों को अपने गालों पर रखें और गालों के जरिए अपनी जीभ को उनके अपोजिट साइड फोर्स करें। इस एक्सरसाइज को दो से तीन बार दोहराएं। नियमित रूप से आप ऐसा करते हैं, तो आपके खर्राटों की समस्या दूर होगी।

77

4. रात को खर्राटों से बचने के लिए आप बेड पर यह एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसमें अपनी जीभ को मुंह से बाहर करके नीचे की ओर लाना है और 5 सेकंड के लिए इसे वही रोकना है। ऐसा करने से गले की मांसपेशियां मजबूत होती है।

और पढ़ें- Breast cancer:गर्भनिरोधक गोलियां लेने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा

Recommended Stories