
Winter Socks Designs For Women: सर्दियों का मौसम आते ही लड़कियों की सबसे बड़ी चिंता होती है ,फैशन को बनाए रखना। ठंड की वजह से पूरे शरीर को ढकना पड़ता है, इसलिए ज्यादातर लड़कियां सूट या फिर जींस के साथ फुल स्लीव्स स्वेटर पहनती हैं। वहीं, नी-लेंथ ड्रेस पहनने से बचती हैं क्योंकि पैर खुले रहने पर सबसे ज्यादा ठंड वहीं लगती है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं! हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे लॉन्ग सॉक्स डिज़ाइन्स, जो आपके पैरों को न सिर्फ गर्म रखेंगे, बल्कि आपको देंगे स्टाइलिश और यूनिक लुक। तो चलिए, देखते हैं ये ट्रेंडी डिजाइंस।
विंटर में आपके वार्डरोब में एक जोड़ा जालीदार वुलन फुल लेग सॉक्स तो होना ही चाहिए। इस तरह के सॉक्स को आप शॉर्ट ऊनी ड्रेस के साथ जोड़कर एक एलिगेंट लुक पा सकती हैं। ब्लू, व्हाइट समेत हर कलर में आपको इस पैटर्न में सॉक्स मिल जाएंगे। जिसे आप 500 से 1000 रुपए के अंदर खरीद सकती हैं।
अगर आप अपने मोजे में थोड़ा ड्रामा लुक चाहती हैं, तो इस तरह का सॉक्स ले सकती हैं। विंटर वाइब्स इस तरह का नी-लेंथ सॉक्स देता है। ऊनी सॉक्स पर आपको स्नो, ट्री एंड एनिमल के डिजाइंस मिलेंगे। कॉलेज गर्ल के लिए इस तरह के लॉन्ग सॉक्स परफेक्ट है।
क्रिसमस आने वाला है और अगर आप इस मौके पर कुछ थीम बेस्ट सॉक्स की तलाश में हैं, तो ये डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट है। रेड कलर के फुल लेग सॉक्स पर व्हाइट स्नो डिजाइन है। वहीं दूसरा सॉक्स मल्टीकलर है। दोनों ही सॉक्स आप 1000 रुपए के अंदर खरीद सकती हैं।
और पढ़ें: Winter Kurta Set: स्टाइल+गर्माहट एक साथ, 500रु में खरीदें वुलन सेट
विंटर में नी-लेंथ सॉक्स काफी ट्रेंड मे हैं। शॉर्ट सॉक्स की जगह बाहर जाने के लिए लड़कियां नी-लेंथ सॉक्स को ज्यादा खरीद रही हैं।
ऊन (Wool) या थर्मल फैब्रिक वाले सॉक्स सबसे अच्छे रहते हैं। ये पैरों को गर्म रखते हैं और पसीने को भी सोख लेते हैं, जिससे बदबू नहीं आती।
समर में हर रोज सॉक्स बदलना चाहिए, ताकि पैरों में बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन न हो। खासकर अगर आप दिनभर जूते पहनते हैं।
एंकल सॉक्स सिर्फ टखनों तक रहते हैं और कैज़ुअल लुक के लिए बढ़िया हैं, जबकि लॉन्ग सॉक्स घुटनों तक जाते हैं और ठंड से बेहतर सुरक्षा देते हैं।
और पढ़ें: ड्रीम गर्ल लगेंगी आप! ऑफिस पार्टी के लिए चुनें 6 वेलवेट ड्रेस
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.