Womens Day 2025 Gift: 50+ दीदी भी लगेंगी एवरग्रीन ब्यूटी, वूमेंस डे पर दें सोनाली बेंद्रे से कॉटन+बनारसी सूट

Published : Mar 06, 2025, 04:00 PM IST
Sonali Bendre Suit Design

सार

Sonali Bendre suit looks: महिला दिवस पर दीदी को दें सोनाली बेंद्रे जैसे स्टाइलिश सूट का तोहफा। कॉटन और बनारसी डिज़ाइन, ₹2000 से कम में। 50+ उम्र की दीदी भी दिखेंगी 35 की जवान!

Sonali Bendre Suit Design: बड़ी बहन मां के समान होती हैं और आप उन्हें वूमेंस डे के मौके पर स्पेशल फील करवाना चाहते हैं, तो गिफ्ट भी तो स्पेशल देना चाहिए। आज हम आपको दिखाते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Women's Day 2025 gift for elder sister) के पांच कॉटन एंड बनारसी सूट डिजाइन जिन्हें आप 2000 के अंदर ही खरीद कर अपनी बड़ी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं। यकीन मानिए कि इन सूट्स को पहनकर 50 प्लस की दीदी भी 35 की यंग लेडी लगेंगी।

सोनाली बेंद्रे के सूट लुक्स (Sonali Bendre's suit looks)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के सूट लुक्स कमाल होते हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप अपनी दीदी के लिए वूमेंस डे गिफ्ट खरीद सकते हैं। जैसे उन्होंने टील ग्रीन कलर का बनारसी सिल्क कुर्ता पहना हैं। इसके साथ प्लाजो पैंट और प्लेन चुन्नी कैरी करके एकदम सोबर और स्टाइलिश लुक अपनाएं। इस तरीके का कुर्ता सेट आपको आसानी से 1500 से 2000 के बीच में ऑनलाइन मिल जाएगा।

 

 

कॉटन सिल्क अनारकली कुर्ती (Sonali Bendre suit look inspiration)

50+ दीदी को स्टनिंग और खूबसूरत लुक देने के लिए आप ब्लैक कलर का फ्लोर लेंथ अनारकली चुन सकते हैं। जिसे अंगरखा पैटर्न में बनाया गया है और गोल्डन लेस की डिटेलिंग की गई है। बॉटम में हैवी गोल्डन लेस है और साथ में ब्लैक और गोल्डन कलर की चुन्नी है।

 

 

ब्लू प्लेन कॉटन सिल्क अनारकली कुर्ता (Best Women’s Day gift ideas for sisters)

वूमेंस डे पर आपकी दीदी अपनी लेडीज गैंग में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी, जब आप उन्हें रॉयल ब्लू कलर का इस तरीके का कॉटन सिल्क फैब्रिक में फ्लोर लेंथ अनारकली कुर्ता गिफ्ट करेंगी।

 

 

बनारसी कुर्ता करें वूमेंस डे पर गिफ्ट (Best Banarasi suit designs for elder sister)

वूमेंस डे पर अपनी दीदी को कुछ हैवी गिफ्ट करने के लिए आप बनारसी सिल्क पैटर्न का कुर्ता और प्लाजो सेट उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। जिसे मेहरून बेस में गोल्ड जरी के धागों से काम करके बनाया गया है। इसके साथ मेहरून कलर की ही ऑर्गेंजा चुन्नी दी हुई है, जिसके ऊपर किरण लेस लगी है।

 

 

कॉटन फ्लोरल प्रिंट शरारा कुर्ता सेट (Trendy Women’s Day outfit ideas 2025)

अगर आपकी दीदी वर्किंग हैं और वर्कप्लेस पर क्लासी और एलीगेंट लुक अपनाना पसंद करती हैं, तो आप व्हाइट बेस में नारंगी फ्लोरल प्रिंट डिजाइन का शॉर्ट वी नेक कुर्ता और सेम फैब्रिक का शरारा उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ कंट्रास्ट में पेस्टल ब्लू कलर की नेट की चुन्नी दी हुई है। 

 

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Old Bedsheets Reuse: घर के 7 काम कर सकती है एक पुरानी बेडशीट, जानें रियूज का बेस्ट तरीका
Head Scarf: हेड स्कार्फ बांधने के 6 ट्रेंडी तरीके, मिनटों में बदल देंगे आपका लुक