Womens Footwear For Picnic: पिकनिक के लिए फुटवियर, गर्ल्स देखें 5 कोजी स्लीपर्स

Published : May 26, 2026, 08:45 PM IST
trendy footwear for picnic colorful flats sandals chappal for family and gen z

सार

Women Chappal For Picnic Use: पिकनिक पर किस तरह की फुटवियर स्टाइल करना चाहिए? पिकनिक पर पहनने के लिए महिलाएं और गर्ल्स के लिए स्लीपर्स के कौन-कौन से ऑप्शन हैं? पिकनिक पर स्टाइलिश लुक के लिए सबसे बेस्ट फुटवियर या फ्लैट सैंडल कौन से हैं? 

Women Footwear Style On Picnic: पिकनिक पर जाने से पहले महिलाएं और लड़कियां आउटफिट तो डिसाइड कर लेती हैं, लेकिन फुटवियर किस तरह का स्टाइल करना चाहिए, इस बारे में उन्हें सोचना पड़ता है। वैसे तो मार्केट में कई तरह के फुटवियर के ऑप्शन्स है, लेकिन पिकनिक पर पहनने के लिए बेस्ट क्या हो सकता है, आपको बताते हैं। साथ ही ये किस रेंज में मिल सकते हैं ये भी नीचे जानिए...

1. फंकी फुटवियर

पिकनिक पर आप अपने किसी भी आउटफिट के साथ फंकी फुटवियर कैरी कर सकते हैं। लेडीज और गर्ल्स के लिए फंकी फुटवियर मार्केट में कई डिजाइन्स और कलर्स में अवेलेबल हैं। ये दिखने में काफी शानदार होते हैं और साथ ही इन्हें कैरी करना भी आसान होता है। आप इन्हें 250-300 रुपए में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें.. Room Corner Decoration: ट्रेंडी रूम कॉर्नर आइडिया, 5 स्टाइल से पाएं मॉडर्न कमरा

2. कोड़ियां लगी फुटवियर

कोड़ियां लगी फुटवियर महिलाएं और लड़कियां पहनना खूब पसंद करती हैं। इन्हें भी पिकनिक पर पहना जा सकता है। इस तरह की स्लीपर्स में बड़ी-छोटी हर साइज की सफेद कोड़ियां लगी होती हैं। चलने पर इनमें से हल्की आवाज भी आती है, जो कानों में मिठास घोलती हैं। इस तरह की चप्पल आप शॉर्ट्स, जीन्स या फिर प्लाजो पर कैरी कर सकती हैं। ये भी कम दाम में मिल जाएंगी।

3. बीड्स फुटवियर

लेडीज और गर्ल्स पिकनिक पर बीड्स फुटवियर भी स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में कई रंग के बीड्स फ्लैट चप्पलें अवेलेबल हैं। इस तरह की चप्पल कई डिजाइन्स और कलर्स में मिल रही हैं। आप अपने आउटफिट्स के मैच करती स्लीपर्स खरीद सकते हैं। इसे पहनकर पिकनिक में आपका लुक एकदम हिट और फिट दिखेगा। इस तरह के फुटवियर रीजनेबल प्राइज में मिल रहे हैं। आप 200-300 रुपए में खरीद सकते हैं।

4. प्रिटेंड फुटवियर

अगर पिकनिक पर लेडीज और गर्ल्स अपने लुक को कैजुअल के साथ ट्रेंडी रखना चाहती हैं तो इसके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन है। आप प्रिटेंड स्लीपर्स स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की चप्पलों पर कई तरह के शानदार प्रिंट बने होते हैं। इनमें फूल-पत्तियां, बेले या फिर ज्योमैट्रिक डिजाइन बनी होती हैं। लुक वाइज ये बेहतरीन दिखती हैं।

5. गोल्डन क्वाइन फुटवियर

पिकनिक पर अपने लुक में ट्विस्ट डालना चाहती हैं तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन गोल्डन क्वाइन वाली स्लीपर्स। इसमें डिफरेंट साइज और शेप के कई तरह क्वाइन्स लगे होते हैं। इन्हें मोतियों या कलरफुल धागों के साथ गुथा जाता है। इस तरह की फुटवियर की डिमांड काफी है। ये भी काफी सस्ते दाम पर शॉप्स पर मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें.. Small Space Artistic Garden: छोटी जगह में बनाएं बगीचा, 5 तरीकों से दें आर्टिस्टिक लुक

 

 

 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Room Corner Decoration: ट्रेंडी रूम कॉर्नर आइडिया, 5 स्टाइल से पाएं मॉडर्न कमरा
बन से लेकर ब्रेड तक में हेयर ग्लू से चिपकाएं मोती, बनाएं 6 जबरदस्त हेयरस्टाइल