होम डेकोर शोपीस की जरूरत नहीं, 20 रु. के खर्च में करें वुडन सजावट

Published : Jun 19, 2026, 03:30 PM IST
DIY Home Decor Ideas

सार

Wooden DIY Showpiece Ideas: सूखी लकड़ियों से घर को लग्जरी लुक कैसे दे सकते हैं ? कौन सा वुड क्राफ्टेड वुडन डेकोर आपके घर को आर्ट गैलरी जैसा स्टाइल देगा ? टूटी टहनियों से कौन सा क्राप्ट बनकर किया जा सकता है?

घर की खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने के लिए फर्नीचर के साथ सबसे बड़ा रोल होम डेकोर आइटम का भी होता है। बाजार में 1000 से 1 लाख रुपए तक आपको लग्जरी और प्रीमियम डिजाइन वाले पीस मिल जाएंगे। अगर आपने भी हाल में घर बनवाया है और अब इन चीजों पर पैसा खर्च करने का बजट नहीं बचा है तो ज्यादा तामझाम के घर के आसपास मौजूद से होम डेकोरेशन करें। छोटे-छोटे पेड़ की टहनिया, तने और लकड़ी कहीं पर भी आराम से मिल जाती हैं, इनकी मदद से आप आशियाने को एस्थेटिक वाइब दे सकते हैं। इस आर्टिकल में देखें, ऐसे ही आइडियाज को काम आसान करेंगे। -

ट्री ट्विग कैट हैंगिंग

वॉल हैंगिंग दीवारों के साथ घर की सुंदरता भी बढ़ाते हैं। तस्वीर में सूखी लकड़ियों को आपस में जोड़कर सुंदर सी बिल्ली बनाई गई है। अगर आप आर्ट एंड क्राफ्ट में दिलचस्पी रखते हैं तो इसी तरह के अन्य कार्टून भी बना सकते हैं। इसमें कान के लिए ऑरेंज कलर के फैब्रिक और जूट की रस्सी से सजाकर बोहो-चिक वाइब दें।

वुडन टेबलटॉप डेकोर पीस

इस शोपीस को शुद्ध लकड़ी से बनाया गया है। इसके लिए जरूरत होगी लकड़ी के चौड़े स्लाइस की बेस, सूखी टहनी और पाइन कोन है। सबसे राउंड वुडन बेस को धोकर सुखा लें, अब इसमें किनारे पर छेद करते हुए ग्लू की मदद से टहनी चिपकाएं। आसपास आर्टिफिशियल ग्रास और छोटे-छोटे पत्थर रखें। अब टहनी पर डुप्लीकेट चिड़िया बैठाकर, पाइप की मदद से इसे जोड़ दें। यह घर को अर्थी और विंटेज लुक देगा।

फ्लोरल वॉल वुडन हैगिंग

वॉर्म और न्यूट्रल कलर वॉल पर आप इस तरह का शोपीस लगा सकते हैं, जो बहुत ही यूनिक और शानदार लगता है। इसमें पतली-पतली सूखी लकड़ियों की मदद से खिड़की का फ्रेम बनाया गया है, साथ में छोटे-छोटे कंकड़, फूल लुक कंप्लीट कर रहे हैं। आप भी खाली दीवार को आर्ट गैलरी लुक देने के लिए इसे तैयार करें।

ये भी पढ़ें- डेली वियर के लिए 8 सुई धागा इयररिंग्स, 2 ग्राम गोल्ड में दिखाएं बेहिसाब रईसी

वुड स्लाइस वॉल आर्ट

यह बहुत आसान वॉल आर्ट बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए कार्डबोर्ड पर छोटे-छोटी टहनियों को आपस में जोड़कर पेड़ के तने जैसा लुक दें, अब छोटी-छोटी वुडन स्लाइस को आगे-पीछे चिपका दें। यह अर्बन नेचर पर आर्ट गैलरी जैसा लुक देगा।

ये भी पढ़ें- Micro Gardening Ideas: फिजूल चीजों से बनाएं प्लांटर, क्रिएटिव 5 DIY आइडियाज

वुडन कोन एंड स्टिक फूलदान

यह बोहो वाइब्स वाला टेबलटॉप शोपीस है, जिसे वुडन लकड़ियों से तैयार किया गया है। इसे बनाने के लिए सेम साइज की लकड़ियों को आपस में जोड़कर छोटा सा फूलदान बनाएं। अभ इसमें जूट की रस्सी बांधकर फैंसी लुक दें। आप इसमें रियल फ्लावर की बजाय बेबी ब्रीथ फ्लावर, सूखी घास या फिर पाइन कोन्स रख सकते हैं। यह स्टडी टेबल, कॉफी टेबल के लिए बेस्ट है।

वुडन कैंडल होल्डर

डेनिश कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड ये वुडन कैंडल होल्डर लिविंग रूम के लिए बेस्ट है। इसमें लकड़ी के बड़े से ब्लॉक में छोटे-छोटे भागों में खोखला किया गया है। इसे आप डाइनिंग या हर रोजाना के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

पुरानी दीवार को नया सा फील देंगे 6 मॉर्डन वॉल डेकोर आइटम्स
कॉटन ब्लाउज में लगेंगी कमाल, लो बजट में शानदार डिजाइन्स