Micro Gardening DIY Planter Ideas: क्या घर की छोटी-छोटी चीजों से माइक्रो गार्डनिंग शुरू की जा सकती है? पुराने मिट्टी घड़े से लेकर किचन के टूटे कप में किस तरह यूनिक गार्डन तैयार कर सकते हैं ? लकड़ी के साधारण बॉक्स को स्टाइलिश प्लांटर में बदलने का आसान तरीका क्या है?
अगर आप पौधे लगाना पसंद करते हैं लेकिन बड़े-बड़े गमले से जगह भर चुकी है तो क्यों न माइक्रो गार्डनिंग शुरू की जाए, जहां पर आप घर की फिजूल चीजों को प्लांटर में बदल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ यूनिक और सुंदर आइडियाज की लिस्ट, जिसके बारे में शायद की आपने कभी सोचा होगा। खास बात है कि इन्हें तैयार करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

बच्चों के खिलौने को बनाएं प्लांटर
कमरे और हॉल के लिए टेरोकोटा या सेरेमिका प्लांटर लेने की बजाय आप बच्चों के टूट-फूटे खिलौनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए प्लास्टिक की कार, बस या फिर कोई भी टॉय काम करेगा। इसमें आप नीचे की तरह शेद करें और हल्की सी मिट्टी डालकर हर्ब्स या छोटे पौधे लगाएं जिनकी जड़े ज्यादा न बढ़ती हो। इसके अलावा आप चाहें तो फर्न, सेकुलेंट भी लगा सकती हैं क्योंकि इन्हें पानी की आवश्यकता न बराबर होती है।

मिट्टी के घड़े से बनाएं प्लांटर
आर्ट एंड क्राफ्ट में दिलचस्पी है तो आप इस तरह का खूबसूरत प्लांटर बना सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए छोटा या मिडियम साइज का घड़ा लें और उसमें न्यूट्रल-वार्म कलर जैसे ऑलिव ग्रीन, बिज या आलमंड ब्राउन कलर से पेंट कर वाइह पेंट से छोटे-छोटे फेस बनाएं। अब इसमें जूट की रस्सी से डिजाइन बनाते हुए मिट्टी भरे और पौधा लगा दें। इसमें आप फूलों से लेकर सब्जियां और यहां तक हर्ब्स भी लगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- बिखरी चूड़ियां मिनटों में होंगी ऑर्गेनाइज, ₹1 खर्च किए बिना बनाएं 5 स्टाइलिश स्टोरेज
किचन के बर्तनों से हैंगिंग प्लांटर
अक्सर किचन में मौजूद केतली, कप टूटने पर उन्हें फेंक दिया जाता है लेकिन आप इसकी मदद से भी खूबसूरत और क्रिएटिव Hanging Planter तैयार कर सकते हैं। पुराने बर्तनों को रस्सी या चेन की मदद से तैयार कर ऊंचाई से बांधने से पहले कलरफुल तरीके से पेंट कर लें। अब इन्हें हाइट पर बांधकर पौधे लगाएं।

ये भी पढ़ें- Wood Flooring Design Cost: टाइल्स-मार्बल छोड़ें, वुडन फ्लोरिंग से बढ़ाएं घर की सुंदरता
वुडन बॉक्स प्लांटर आइडिया
ज्यादा तामझाम की बजाय घर पर रखा लकड़ी का बॉक्स लें, ऊपरी हिस्सा हटाते हुए अंदर की तरफ मशीन या हाथों की मदद से जल निकासी के लिए छेद करें। इसे मंडला या फिर अजरख स्टाइल में पेंट कर दें। यह प्लांटर इनडोर, आउटडोर से लेकर बालकनी के लिए बेस्ट है।
प्लास्टिक DIY फ्लावर प्लांटर
अगर आप ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना पसंद करती हैं तो पुरानी प्लास्टिक बोतल से भी खूबसूरत प्लांटर बना सकती हैं। इसके लिए तीन-चार प्लास्टिक बोतल के बीच से काटकर आपस में जोड़ दें और कलर स्प्रे से अलग-अलग रंगों में पेंट कर दें। ये दिखने में बिल्कुल रेलगाड़ी से लगता है। इसमें आप छोटे-छोटे फ्लावर उगा सकती हैं।
