
आज दुनिया भर में विश्व संगीत दिवस(World Music Day) मनया जा रहा है। संगीत की शक्ति और प्रभाव को इस उत्सव के साथ वैश्विक स्तर पर सेलिब्रेट करते हैं। हर साल 21 जून को संगीतकार और संगीत प्रेमी अपनी कला का सम्मान करते हैं। संगीत की कला पूरी दुनिया को एक साथ लाती है। यह सीमाओं को पार कर भी लाखों लोगों के दिलों को छूती है। बॉलीवुड और पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में, संगीत ही है जो कहानी को सही तरीके से दर्शकों तक पहुंचने में मदद करता है। इस विश्व संगीत दिवस पर हम आपको कुछ चहेते बॉलीवुड सिंगर्स की लग्जरी कार चॉइस के बारे में बता रहे हैं। जानें आपके फेवरेट सिंगर के पास है कौनसी महंगी कार?
अरिजीत सिंह
अपनी सुरीली आवाज के लिए पहचाने जाने वाले अरिजीत सिंह ने संगीत की वजह से कई प्रेमियों के दिलों पर कब्जा किया हुआ है। जब कारों की बात आती है, तो अरिजीत के पास शानदार काले रंग की Mercedes-Benz S-Class है। यह उनकी सबसे पसंदीदा कार में से एक है।
सुनिधि चौहान
अपनी दमदार आवाज और बहुमुखी गायन क्षमताओं के लिए सुनिधि चौहान जानी जाती हैं। उनकी पसंद की कार शानदार बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज है। जो ब्यूटी और कंफर्ट का मिश्रण पेश करती है।
बादशाह
अपने आकर्षक रैप सॉन्ग और शानदार बीट्स के लिए मशहूर बादशाह म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गए हैं। अपनी भारी सफलता के साथ बादशाह ने एक शानदार कार कलेक्शन हासिल कर लिया है। जिसमें एक लेम्बोर्गिनी हुराकैन भी शामिल है। यह आकर्षक स्पोर्ट्स कार उनकी पर्सनैलिटी को काफी सूट करती है।
श्रेया घोषाल
श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज ने उन्हें बॉलीवुड में सबसे ज्यादा डिमांग वाली गायिकाओं में से एक बना दिया। उनके कार कलेक्शन में एक शानदार सफेद जगुआर XJL शामिल है।
गुरु रंधावा
पंजाबी पॉप संगीत के साथ पारंपरिक पंजाबी बीट्स को साथ मिलाकर गुरु रंधावा ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। अपने स्टाइलिश व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले रंधावा के पास बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी सहित कई लग्जरी कारें हैं।
सोनू निगम
सोनू निगम की आवाज की दुनिया दीवानी है। जब भी वो गाते हैं तो आत्मा को छू जाते हैं और इसीलिए एक बड़े पैमाने पर दुनियाभर में उनके प्रशंसक हैं। बात अगर कार कलेक्शन की करें तो उनके पास रोल्स-रॉयस फैंटम है, जो लग्जरी लाइफ का प्रतीक है।
और पढ़ें- ईद का चांद बनने के लिए ट्राई करें दीपिका कक्कड़ की ननद के ये 10 look
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.