
पेरिस में चल रहे पेरिस फैशन वीक में पूरी तरह से सोने से बने दुनिया के सबसे महंगे बैग को एक मॉडल ने कैटवॉक किया है। पूरी तरह से सोने से बने इस महंगे बैग की ख़बरें अब खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
फ्रेंच ब्रांड रबाने ने इस दुनिया के सबसे महंगे बैग को सोने से बनाया है। 18 कैरेट के 157 सोने के सिक्कों से इस बैग को बनाया गया है। फ्रेंच ज्वेलरी मेकर अर्थस बर्ट्रेंड के सहयोग से इस बैग को बनाया गया है, यह 1969 के मॉडल के बैग जैसा है। 1969 गोल्डन बैग नाम से मशहूर इस अनोखे और पूरी तरह से सोने से बने पर्स को एक मॉडल ने स्टेज पर कैटवॉक किया है।
इस बैग को बनाने में लगभग 100 घंटे का समय लगा है। इसकी कीमत 2,80,000 डॉलर यानी भारतीय रुपयों में 2,34,29,924 करोड़ रुपये है। स्प्रिंग समर 2025 कलेक्शन के हिस्से के रूप में इस सोने के बैग को प्रदर्शित किया गया है। इस साल की शुरुआत में दिवंगत हुई फ्रेंच गायिका फ्रांस्वा हार्डी के लिए 1968 में बनाए गए फैशन हाउस के सबसे महंगे पोशाक से मेल खाने के लिए यह बैग बनाया गया था, यह उनके सम्मान में डिज़ाइन किया गया था। 1968 में, उन्होंने 1,000 सोने के सिक्कों और 300 कैरेट हीरे से बने एक भारी गाउन को पहना था।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.