Yellow Churi Designs: परंपरा +ट्रेडिशन का करें सम्मान, बसंत पंचमी पर हाथों में सजाएं येलो चूड़ी डिजाइंस

Published : Jan 21, 2026, 10:58 AM IST

Yellow Churi Designs: बसंत पंचमी के दिन येलो एथनिक वियर के साथ आप मैचिंग बैंगल यानी चूड़ियां पहन सकती हैं। इससे आप पूरी तरह संस्कारी और खूबसूरत नजर आएंगी। यहां पर हम कुछ येलो चूड़ी डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिसे अपने लिए खरीद सकती हैं।

PREV
15

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के साथ-साथ पीले रंग का खास महत्व होता है। कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक येलो कलर देखने को मिलती है। हाथों में सजी पीली चूड़ियां पूरे लुक को पारंपरिक और एलिगेंट बना देती हैं। अगर आप इस बसंत पंचमी पर परंपरा के साथ फैशन का सुंदर मेल चाहती हैं, तो येलो चूड़ी डिजाइंस जरूर ट्राय करें।

25

मेटल येलो चूड़ी

अगर कांच की चूड़ी टूटने का डर सताता है, तो फिर आप मेटल कांच की चूड़ी पीले रंग की खरीद सकती हैं। मेंटल चूड़ी में बारिक कटिंग दी जाती है। इसे भी आप कॉन्ट्रास्ट चूड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

35

येलो चूड़ा विद कुंदन वर्क बैंगल

येलो चूड़ा डिजाइन भी काफी आकर्षक दिखता है। इसे आप किसी भी खास ओकेजन पर अपने हाथों पर सजा सकती हैं। कुंदन और एडी के बैंगल्स के साथ इसे स्टाइल कर सकती हैं।

45

प्लेन ग्लास येलो चूड़ियां

अगर आपको सिंपल और क्लासी लुक पसंद है, तो प्लेन ग्लास येलो चूड़ियां परफेक्ट हैं। इन्हें येलो साड़ी या सूट के साथ कैरी करें। कॉन्ट्रास्ट लुक के लिए आप ग्रीन चूड़ी इसके साथ पेयर कर सकती हैं। 100 रुपए में येलो और ग्रीन चूड़ी का अच्छा कॉम्बिनेशन बन जाएगा।

55

पर्ल और मिरर येलो चूड़ी

वेलवेट और मेंटल मिक्स आप येलो चूड़ी ट्राई कर सकती हैं। इसमें पर्ल बैंगल या फिर मिरर वर्क बैंगल भी जोड़कर एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन तैयार कर सकती हैं। रेड, व्हाइट एथनिक वियर के साथ आप इस तरह के चूड़ी पैटर्न को हाथों पर सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Blouse Dori: पतली सी डोरी का कमाल, बैकलेस ब्लाउज में डाल देगी जान

Tribe Toe Ring: महंगी चांदी का सस्ता विकल्प,जर्मन सिल्वर ट्राइब बिछिया

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories