मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना रंग में पड़ जाएगा भंग

मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने का विशेष महत्व होता है। गुजरात में तो पतंगबाजी का बहुत बड़ा कार्यक्रम होता है। ऐसे में पतंग उड़ाते समय आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए कि हम आपको बताते हैं।
 

Deepali Virk | Published : Jan 14, 2023 3:09 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : वह कहावत तो आपने सुनी होगी कि नजर हटी और दुर्घटना घटी। ऐसा कुछ मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाते समय ना हो इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, 14 जनवरी को पूरे भारत में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान स्नान, दान आदि के साथ ही बच्चों और युवाओं में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट पतंगबाजी का होता है। कई जगह तो बड़े-बड़े काईट फेस्टिवल भी आयोजित किए जाते हैं और ज्यादातर लोग अपने घरों की छत पर पतंगबाजी करते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि पतंग उड़ाते समय आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए...

1. पतंग उड़ाने से पहले सबसे पहले सही जगह का चुनाव करें। हमेशा खुले मैदान या सुरक्षित जगह पर ही पतंग उड़ाए। इससे आप पतंग उड़ाते समय गिरने से या चोटिल होने से बच सकते हैं।

Latest Videos

2. अधिकतर लोग छत पर पतंग उड़ाते हैं, लेकिन छत पर पतंग उड़ाना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि अगर आप पतंग पर ध्यान लगा रहे हैं तो आप नीचे नहीं देख सकते और छत से नीचे गिर सकते हैं।

3. पतंग उठाते समय इसके मांझे का ध्यान जरूर रखें, क्योंकि कई मांझे बहुत शार्प होते हैं। ऐसे में विदेशी मांझे का प्रयोग ना करते हुए इकोफ्रेंडली या सूती धागे के मांझे ही यूज करें।

4. कोशिश करें कि पतंग उड़ाते समय हाथों में ग्लव्स पहन लें, क्योंकि ऐसा करने से आप चोट या खरौद से बच सकते हैं, जो पतंग उड़ाते वक्त आपके हाथों में लग सकती है।

5. अगर आप पतंग उड़ा रहे हैं तो अपने साथ दूसरों का भी ख्याल रखें। अगर आपकी पतंग किसी के मांझे से फंस गई है तो उसे जोर से ना खींचे, क्योंकि ये दूसरे वाले के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हमेशा धीरे से मांझा खींचकर ही दूसरे की पतंग काटे।

6. चूंकि पतंग में लकड़ी और मांझे का प्रयोग होता है। ऐसे में कटी-फटी पतंग को तुरंत कूड़ेदान में फेंक दें, क्योंकि इससे पक्षियों और हमें भी नुकसान हो सकता है।

7. बड़ी-बड़ी फैंसी पतंग की जगह छोटी और हैंडल करने वाली पतंग का इस्तेमाल करें। ये उड़ाने में आसान होती है और इससे किसी प्रकार की कोई घटना भी नहीं होती है।

8. पतंग उड़ाते समय हमेशा सनग्लासेस पहनें, क्योंकि आप जब संक्रांति के मौके पर सुबह या दोपहर के समय पतंगबाजी करेंगे, तो सूरज की तेज किरणें आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।

और पढ़ें: लड्डू को छोड़ इस बार बनाएं तिल गुड़ की स्वादिष्ट बर्फी, काजू कतली भी हो जाएगी फेल

मकर संक्रांति पर क्यों खाया जाता है दही चूड़ा? जानें इसके पीछे की वजह और इसे बनाने का तरीका

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज