
लाइफस्टाइल डेस्क : 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस (merry Christmas 2022) का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को भगवान यीशु के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। देश विदेशों में इस त्योहार को लेकर बड़ी धूम देखी जाती है और कई दिनों पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस के दौरान कई देशों में ऐसे अजीबोगरीब रिवाज निभाए जाते हैं जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि क्रिसमस पर किन देशों में अजीब नियम बनाए गए हैं...
जालों से होती है घर की सजावट
क्रिसमस में क्रिसमस ट्री के ऊपर लाइट्स और बेल्स लगाने की सजावट तो आपने खूब देखी होगी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यूक्रेन में अलग तरीके से क्रिसमस की सजावट की जाती है। यहां पर लोग मकड़ी के जाले से घर को सजाते हैं।
झाड़ू को छुपा देते हैं लोग
जी हां, नॉर्वे में क्रिसमस पर झाड़ू को छुपाने का रिवाज है। इसके पीछे एक कहानी है जिसमें कहा जाता है कि जिन लोगों के घर के बाहर झाड़ू दिखती है वहां शैतान बसने लगते हैं। ऐसे में लोग क्रिसमस से पहले अपने घरों में झाड़ू छुपा देते हैं।
भूत बनकर घूमते हैं लोग
जिस तरीके से हैलोवीन में लोग डरावना वेश धारण करते हैं, उसी तरह से ऑस्ट्रिया में भी क्रिसमस के दौरान भी लोग डरावना रूप लेकर सड़कों पर घूमना शुरू कर देते हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि कुछ लोग भूतों को अपना दुश्मन मानते हैं और बच्चे उनसे बहुत डरते हैं। इस तरह से क्रिसमस पर लोगों को भूत बना देखकर बच्चों का डर कम होता है।
और पढ़ें: पंजाबियों के घर में इस तरह बनाई जाती है विंटर स्पेशल आटे की पिन्नी, आज ही नोट कर लें इसकी रेसिपी
20 साल की उम्र से लेना शुरू किया स्टेरॉयड, अब हो गई ऐसी हालत की देख कर मुंह फेर लेते हैं लोग
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.