बारिश के मौसम में छू भी नहीं पाएगी बीमारी, एक्सपर्ट के बताए 6 टिप्स को किचन में करें फॉलो

Published : Jul 12, 2022, 01:07 PM ISTUpdated : Jul 12, 2022, 01:08 PM IST
बारिश के मौसम में छू भी नहीं पाएगी बीमारी, एक्सपर्ट के बताए 6 टिप्स को किचन में करें फॉलो

सार

मानसून देश के अमूमन हर हिस्से में पहुंच चुकी है। झमाझम बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। लेकिन मानसून के मौसम में सबसे ज्यादा चिंता हेल्थ को लेकर होती है। इस मौसम में बीमारियां बढ़ जाती है।लेकिन आयुर्वेद के कुछ टिप्स को फॉलो करके इससे दूर रहा जा सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क. मानसून के मौसम में हरियाला के साथ-साथ बीमारियों की भी लहर आती है। सर्दी, खांसी, गले में खराश, पेट की समस्या, जोड़ों में दर्द, डेंगू, फ्लू, मलेरिया, बुखार जैसी समस्या कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल बारिश के मौसम में शरीर में इम्यून पावर कमजोर हो जाता है। पाचन शक्ति भी मजबूत नहीं होती है। आयुर्वेद डॉक्टर नीतिका कोहली ने मानसून में बीमारियों से बचने की लिए कुछ टिप्स भी बताए हैं।

आयुर्वेद डॉक्टर नीतिका कोहली बताती है कि मानसून को दोष असंतुलन और कमोजर इम्यून पावर के लिए जाना जाता है। चिलचिलाती गर्मी से भारी बारिश में आमूल-चूल पर्यावरणीय परिवर्तन का हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और दोषपूर्ण संतुलन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए मानसून में गोलियां खाने की बजाय आयुर्वेद ऋतुचार्य के अनुसार जीवनशैलीके में परिवर्तन करें। आहार में कुछ बदलाव करें। जो आपको बीमारी से दूर रखेगा।

बारिश में बीमारी से बचने के छह उपाय-

1. कच्ची सब्जियां खाने से करें परहेज

कच्ची सब्जियों में बैक्टीरिया और वायरस बहुत ज्यादा होती है। जो आपके पेट विकार का कारण बन सकती है।इसलिए कोई भी सब्जी उबालकर या फिर स्टीम करके खाएं।

2.ढेर सारा पानी पिएं

बारिश के दिनों में नमी के कारण शरीर से पसीने के रूप में काफी सारा पानी निकल जाता है। ऐसे में शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाने के लिए खूब पानी पिएं। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से बचे। यह इम्यून पावर को कमजोर करके पाचन संबंधित परेशानी का कारण बन सकती है।

3.हरी पत्तेजार सब्जियों को भी किचन में ना करें शामिल

हरी -पत्तेदार सब्जियां हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है।लेकिन बारिश के मौसम में इससे दूरी बनाए रखने के लिए कहा जाता है। इसके पीछे भी वजह इनमें पनपने वाले वायरस और बैक्टीरिया हैं। इस मौसम में एक्सपर्ट पालक, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों को नहीं खाने की सलाह देते है। ताकि आपके सेहत पर कोई असर ना पड़ें।

4. सीफूड से करें तौबा

बारिश के मौसम में पाए जाने वाले जलीय जीव-जंतु भी दूषित हो जाते हैं। यह आपके लिए जहर के समान हो सकता है। इसे खाकर आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सीफूड से मानसून में बचना चाहिए।

5.बाहर खाने से करें तौबा

मानसून के मौसम में बाहर खाने से डॉक्टर बचने की सलाह देते हैं। दरअसल मानसून के मौसम में बैक्टीरिया और फंगस बहुत ज्यादा पनपते हैं। जो खाने को दूषित करने का काम करते हैं। पानी और आहार में कई तरह की बीमारियां पैदा करने वाले बैक्टीरिया हो जाते हैं। इसलिए बाहर इस मौसम में नहीं खाना चाहिए।

6.मशरूम बिगाड़ सकती है तबीयत

बारिश के मौसम में मशरूम भी हेल्दी नहीं होता है। दरअसल मशरूम नमी वाले जगह पर पैदा होते हैं। इसलिए उनमें बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। इसके खाने से तबीयत खराब हो सकती है।

और पढ़ें:

इन 3 चीजों के साथ ब्रिटेन की सिंगर एडले ने घटाया 22 किलो वजन, जानें उनका WEIGHT LOSS सीक्रेट

बेटी की उम्र के बराबर लड़की से की शादी, तो बेमेल जोड़ा देख लोग करते हैं शर्मिंदा करने वाले सवाल

ज्यादा देर तक बैठकर काम करने वालों के लिए काम की खबर, पढ़ें 21 देशों की शॉकिंग स्टडी

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

1 चीज से 5 काम: फेंकने की बजाय बच्चों के पुराने मोजों का करें नया इस्तेमाल
आलिया भट्ट के 6 सबसे यूनिक ब्लाउज, 2026 की वेडिंग के लिए आप भी बनवा लें