सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से भी बढ़ता है तनाव, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा मिले, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव नहीं हो। कम से कम फेसबुक पर तो सभी अपना अकाउंट बना लेते हैं। सोशल मीडिया के जहां फायदे हैं, वहीं नुकसान भी बहुत ज्यादा हैं। इसलिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल तरीके से करना चाहिए।

Asianet News Hindi | Published : Sep 6, 2020 12:47 PM IST / Updated: Sep 08 2020, 03:31 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा मिले, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव नहीं हो। कम से कम फेसबुक पर तो सभी अपना अकाउंट बना लेते हैं। सोशल मीडिया के जहां फायदे हैं, वहीं नुकसान भी बहुत ज्यादा हैं। इसलिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल तरीके से करना चाहिए। सबसे जरूरी है कि आगर आप सोशल मीडिया का यूज करते हैं, तो आपको इसका एटिकेट पता होना चाहिए। ज्यादातर लोग फेसबुक या दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर कुछ भी लिख देते हैं या कैसा भी चित्र पोस्ट कर देते हैं। इसका असर बहुत बुरा होता है। सोशल मीडिया की लत बहुत बुरी होती है। अगर इसका एडिक्शन हो गया तो इंसान अपना ज्यादातर समय इसी में लगा देता है। इससे उसका कई तरह से नुकसान होता है। जानें सोशल मीडिया के इस्तेमाल से जुड़े कुछ खास टिप्स। 

1. अनजान लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजें
सोशल मीडिया से जुड़ने वाले काफी लोगों को इसका पता नहीं होता कि किन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना चाहिए और किनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करनी चाहिए। वे थोक के भाव में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते तो हैं ही, किसी की भी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार लेते हैं। इससे नुकसान हो सकता है। हमेशा उन्हीं लोगों को फ्रेंड बनाएं, जिन्हें आप जानते हों। 

2. महिलाओं से इनबॉक्स चैट करने से बचें
बहुत से लोगों की आदत होती है कि महिला को देखते ही उससे इनबॉक्स में चैट करने लगते हैं। गुड मॉर्निंग, गुड इवनिंग के मैसेज, फूल-पत्ती, चाय के कप की तस्वीर वगैरह नियमित तौर पर भेजते हैं। अगर महिला ने थोड़ा पॉजिटिव रिएक्शन दिया तो वे प्यार और सेक्स की बात भी करने लगते हैं। ऐसा हर्गिज नहीं करना चाहिए। इसका बहुत बुरा परिणाम सामने आ सकता है। 

3. शालीनता बरतें
अगर आप फेसबुक पर कोई पोस्ट करते हों तो उसकी भाषा शालीन होनी चाहिए। आपकी पोस्ट में किसी जाति, धर्म या समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली बात नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही, जब आप किसी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हों तो संयमित रहें। बहुत से लोग पोस्ट पसंद नहीं आने पर या विचार नहीं मिलने पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसा करना हर लिहाज से गलत है।

4. अश्लील और अंतरंग तस्वीरें पोस्ट नहीं करें
सोशल मीडिया पर कभी भी अश्लील सामग्री पोस्ट नहीं करनी चाहिए। साथ ही, अंतरंग तस्वीरें को भी पोस्ट करने से बचना चाहिए। बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे फेसबुक पर ज्यादा से ज्यादा तस्वीरें पोस्ट करते हैं। सेलिब्रिटीज की देखादेखी वे प्राइवेट मोमेंट्स की तस्वीरें भी पोस्ट करने लगते हैं। यह मुसीबत को बुलावा देना हो सकता है। 

5.  इस्तेमाल का समय तय रखें
मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि ज्यादा समय तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से समय तो बर्बाद होता ही है, इसका एडिक्शन भी हो जाता है। इससे दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। व्यक्ति वास्तविक दुनिया और संबंधों से कटने लगता है। सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने से नींद कम आने लगती है। इससे चिड़चिड़ापन और तनाव भी बढ़ता है, जो डिप्रेशन का रूप ले सकता है। इसलिए दिन भर में 25-30 मिनट से ज्यादा सोशल मीडिया पर समय नहीं बिताना चाहिए।  
 

वीडियो में देखें आंखों को सुरक्षित रखने के तरीके

"


 

Share this article
click me!